W3Schools
Advertisement

वैष्णो देवी मंदिर में नियुक्तियों पर विवाद: आस्था नहीं, LG की नज़दीकी बन रही आधार? ‘जूते’ कांड पर भी सन्नाटा; डिप्टी CM बोलें AI का जमाना

12:09 PM Apr 10, 2026 IST | Shivangi Shandilya
वैष्णो देवी मंदिर में नियुक्तियों पर विवाद  आस्था नहीं  lg की नज़दीकी बन रही आधार  ‘जूते’ कांड पर भी सन्नाटा  डिप्टी cm बोलें ai का जमाना
Vaishno Devi Appointment Scam

Vaishno Devi Appointment Scam: कटरा स्थित वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO सचिन कुमार वैश्य के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। एक स्मृति-चिह्न (souvenir) की दुकान के उद्घाटन के दौरान जूते-चप्पल उतारने को लेकर उनकी नाराज़गी सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं, दोनों की भावनाएं आहत हुईं।

Advertisement

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला और भी बढ़ गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बार-बार कह रहा है कि जो कुछ भी उद्घाटन के दौरान हुआ, उसके लिए ऐसा लग रहा था कि श्राइन बोर्ड की तरफ से या बोर्ड के CEO सचिन कुमार की तरफ से माफ़ी मांगी जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ऐसे में चलिए जानते है क्या है पूरा मामला, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

Advertisement

Vaishno Devi Appointment Scam: क्या है पूरा मामला?

Vaishno Devi Appointment Scam
Vaishno Devi Appointment Scam (Source: Social Media)

बता दें कि यह पूरा मामला श्राइन बोर्ड के ही सौवेनियर शॉप के उद्घाटन से जुड़ा है. श्रीमाता वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO सचिन कुमार वैश्‍य को उद्घाटन के लिए चीफ गेस्‍ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था. उद्घाटन से पहले दुकान पर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम रखा गया था।

Advertisement

जैसे ही पूजा के दौरान पंडित ने सीईओ से जूते उतारने के लिए बोले, तो CEO साहब अचानक नाराज़ हो गए। गुस्से में उन्होंने ऐसा कुछ कहा, जिससे वहां मौजूद लोग आश्चर्य करने लगे। CEO की इन टिप्पणियों के बाद, उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो को लेकर जनता में भारी आक्रोश है। इसी बीच, एक युवक ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने CEO से बहुत कुछ कहा है। तो, पूरा वीडियो देखें। video credit: @voice_jammu

युवक ने वीडियो जारी कर CEO से पूछे कई सवाल

वायरल हो रहे वीडियो में युवक कह रहा है कि CEO साहब को अपनी गलती माननी चाहीए और वीडियो जारी कर लोगों से अपनी टिप्पणियों के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। लेकिन CEO साहब ने ऐसा कुछ करना जरूरी नहीं समझें। युवक ने यह भी कहा कि साहब को यह बताना चाहिए कि,'मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी, मैं जल्दी में था, मुझे मीटिंग में जाना था, ऐसी बहुत ही चीजें हो सकती थी, जिसको वो बता सकते थे। लेकिन उन्होंने जरुरी नहीं समझा, उनकी तरफ से कोई भी स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ. लेकिन इससे कोई हैरानगी नहीं हुई।

Vaishno Devi Appointment Scam: युवक ने सीईओ से पूछे कई सवाल

Vaishno Devi Appointment Scam (1)
Vaishno Devi Appointment Scam (Source: Social Media)

युवक आगे बताता है कि, 'हमने आगे भी पिछले दिनों में देखा है कि जो वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के CEO रहे है, जिनकी मौजूदगी में, मौसम बेहद खराब था, रेड अलर्ट जारी था, सब चीजें हाई अलर्ट पर था, उसके बावजूद भी यात्रा चल रही थी, हादसे हुए कई लोग इसकी चपेट में आए। मारे गए, उसके बाद भी लगता था कि कोई कार्रवाई करेगा श्राइन बोर्ड या कोई एडमिनिस्ट्रेशन कार्रवाई करेगी।

लेकिन उन लोगों को भी प्रमोट किया गया , उन्हें ही परमोशन दिया गया। युवक ने आगे कहा कि इस तरह का इतिहास श्राइन बोर्ड का रहा है तो हम क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो स्टेटमेंट सामने आया था, वो आस्था को ठेस पहुंचा रहा था. उसके ऊपर श्राइन बोर्ड के CEO ने कुछ नहीं कहा।

मामले पर डिप्टी सीएम का अजीबोगरीब बयान

लेकिन इस विवाद के ऊपर डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि आज कल AI का जमाना है, वह एक अधिकारी है, आईएएस अधिकारी है. मुझे नहीं लगता कि वो जानबूझकर ऐसा कुछ किए होंगे। उन्होंने आगे कहा जो वीडियो सामने आया है, उसे मैं सही नहीं मनाता क्योंकि जमाना ही AI का है तो कुछ भी हो सकता है।

Also Read: Breaking: ड्राइवर पकड़ा गया, दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसाई थी कार

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×