For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी, भारतीय जवान शहीद

पुंछ में पाक गोलीबारी से भारतीय जवान की शहादत…

07:14 AM May 07, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

पुंछ में पाक गोलीबारी से भारतीय जवान की शहादत…

जम्मू कश्मीर   पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी  भारतीय जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं, भारत ने बुधवार को आतंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। जिसमें आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्थ किया गया। भारत द्वारा किए हवाई हमले के बाद LOC पर फायरिंग तेज हो गई। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की भारी गोलाबारी में 07 मई को भारत का एक जवान शहीद हो गया है। गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान के शहीद होने की पुष्टि भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने की है।

एलओसी पर गोलीबारी तेज

इससे सबसे अधिक प्रभावित पुंछ जिले और राजौरी तथा उत्तरी कश्मीर के बारामूला और कुपवाड़ा में सीमावर्ती निवासियों में दहशत उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जिसके परिणामस्वरूप दुश्मन पक्ष के कई लोग हताहत हुए हैं, क्योंकि गोलीबारी में शामिल उनकी कई चौकियां नष्ट कर दी गई हैं। दोनों देशों के बीच 25 फरवरी, 2021 को संघर्षविराम समझौते के नवीनीकरण के बाद यह पहली बार है कि इतनी भारी गोलाबारी देखी गई है।

भारत का एक जवान शहीद

दरअसल पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह से पुंछ में अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलाबारी में एक भारतीय जवान बुरी तरह घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया। इंडियन आर्मी ने इस घटना की जानकारी दी। इनका नाम दिनेश कुमार शर्मा था और वह हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले थे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×