For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों की मौत पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में एक बस के गहरी खाई में गिरने की वजह से सुरक्षा कर्मियों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है, तथा घायलों की शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

04:06 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में एक बस के गहरी खाई में गिरने की वजह से सुरक्षा कर्मियों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है, तथा घायलों की शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

जम्मू कश्मीरः सुरक्षाबलों की मौत पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख  घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में एक बस के गहरी खाई में गिरने की वजह से सुरक्षा कर्मियों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक प्रकट किया है, तथा घायलों की शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।
Advertisement
पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएंः राष्ट्रपति 
राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में आईटीबीपी के जवानों की मौत से मैं दुखी हूं । पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस दुर्घटना में घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं । ’’
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे सुरक्षाकर्मी 
Advertisement
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में मंगलवार को एक बस के गहरी खाई में गिरने के कारण भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कम से कम छह जवानों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा घायल हो गए। सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे।
बता दें, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आईटीबीपी के 37 जवानों और दो पुलिसकर्मियों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच गहरी खाई में गिर गई।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×