For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jammu and Kashmir: SDRF ने 35 फीट गहरे कुएं में फंसे व्यक्ति की बचाई जान

09:35 AM Dec 29, 2023 IST | Beauty Roy
jammu and kashmir  sdrf ने 35 फीट गहरे कुएं में फंसे व्यक्ति की बचाई जान
SDRF Team

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित टैंगमर्ग गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति कुएं में फंस गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया, जिसके बाद नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं में फंसे व्यक्ति को बचा लिया गया।

Highlights

  • 35 फीट गहरे कुएं में फंसा था व्यक्ति
  • SDRF की टीम ने चलाया बचाव अभियान
  • 9 घंटे तक कुएं में फंसा रहा व्यक्ति

SDRF की टीम ने दिखाई तत्परता...

राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के अधिकारियों ने गुरुवार को यहां टैंगमर्ग गांव में 35 फुट गहरे कुएं में फंसे एक 45 वर्षीय व्यक्ति को बचाया। बता दे की एक व्यक्ति 35 फीट गहरे कुएं फंस गया था जिसकी जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने फ़ौरन बचाव अभियान चलाया। अधिकारियों (SDRF) के अनुसार, वह व्यक्ति नौ घंटे से अधिक समय तक कुएं में फंसा रहा। जिसके बाद उसे कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया। बता दे कि इससे पहले इसी साल जून में जम्मू कश्मीर के ही कठुआ जिले में उझ नदी में बाढ़ में फंसे सात मजदूरों को एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने बचाया था। एसडीआरएफ (SDRF) के एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के बाद उझ नदी में बाढ़ आ गई थी, जिसके बाद वहा के स्थानीय मजदूर नदी में मछली पकड़ने गए और वही फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने और स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया। बता दे कि उझ नदी 4,300 मीटर की ऊंचाई पर कैलाश पर्वत से निकलती है। जो भारतीय पंजाब में चक राम सहाय के पास रावी में शामिल होने से पहले, यह लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तक बहती है, जिसका कुछ हिस्सा पाकिस्तानी पंजाब में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Beauty Roy

View all posts

Advertisement
×