जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल
जम्मू कश्मीर के उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के संयुक्त दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम पर ग्रेनेड से किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
07:25 PM Feb 11, 2022 IST | Desk Team
जम्मू कश्मीर के उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के संयुक्त दल पर आतंकियों ने हमला कर दिया। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम पर ग्रेनेड से किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Advertisement
आतंकी हमले में पांच जवान घायल हुए, एक शहीद हो गए
शुक्रवार को जम्मू और कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि बांदीपोरा में सुरक्षा बलों पर गश्त के दौरान आतंकियों ने घात लगाकर हमला बोल दिया। यह हमला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम पर किया गया।
इस हमले में पांच लोग घायल हुए। जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। शहीद की पहचान एसपीओ जुबैद अहमद के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने हमलवारों की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement