बर्फ की चादर से ढका जम्मू-कश्मीर! हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तो जरूर जाएं ये 10 खूबसूरत जगहें
Jammu and kashmir Tourist Places: अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही देश के पहाड़ी इलाकों में ठंडक महसूस की जाने लगी है। खासकर जम्मू-कश्मीर में तो बर्फबारी का असर साफ नजर आने लगा है। कश्मीर की घाटियां इस समय सफेद बर्फ से ढककर किसी सपनों की दुनिया जैसी लग रही हैं। यहां के पहाड़, चिनार के पेड़ और हरे-भरे जंगल अब बर्फ की सफेद चादर ओढ़ चुके हैं, जो पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं।
Jammu and kashmir Tourist Places: इन 10 जगहों पर घूमना बिल्कुल न भूलें
यदि आप सर्दियों में घूमने की योजना बना रहे हैं, या हनीमून का प्लान कर रहे हैं, तो कश्मीर ट्रिप आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कश्मीर की उन खास जगहों के बारे में, जहां इस मौसम में बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है।
Best Places to Visit
1. गुलमर्ग
बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग कश्मीर का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यह जगह बर्फ से ढकी पहाड़ियों, देवदार के पेड़ों और वर्ल्ड के सबसे ऊंचे गोल्फ कोर्स के लिए जानी जाती है। यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं।

2. सोनमर्ग
‘सोनमर्ग’ का मतलब होता है सोने का मैदान। सर्दियों में यह जगह पूरी तरह बर्फ की सफेदी से ढक जाती है। शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह जगह स्नोबॉल फाइट और हनीमून ट्रिप के लिए खास मानी जाती है।

3. गुरेज घाटी
गुरेज घाटी श्रीनगर से करीब 123 किमी दूर है। यह जगह बहुत कम भीड़भाड़ वाली, शांत और बर्फ से ढकी होती है। किशनगंगा नदी और हब्बा खातून पीक इसकी खास पहचान हैं। एकांत पसंद करने वालों के लिए यह एक आदर्श जगह है।

4. पहलगाम
पहलगाम बर्फ से ढकी खूबसूरत घाटियों और जमी हुई नदियों के लिए जाना जाता है। यहां बेताब घाटी की सुंदरता देखते ही बनती है। एडवेंचर पसंद करने वाले लोग यहां स्लेजिंग और ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं।

5. पटनीटॉप
उधमपुर जिले में स्थित पटनीटॉप में देवदार के जंगल और कोमल ढलानों पर बर्फबारी के बाद अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। वैष्णो देवी यात्रा से लौटते समय पर्यटक यहां जरूर आते हैं।

6. दूधपथरी
यह छोटा सा हिल स्टेशन बर्फ की मुलायम चादर से ढका रहता है। परिवार के साथ स्नोमैन बनाने या स्नोबॉल फाइट का आनंद लेने के लिए यह एक आदर्श स्थान है।

Best lakes to jammu and kashmir
7. नागिन झील
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नागिन झील स्थित है, जो डल झील से लगभग 6 किलोमीटर दूर है। इसे ‘ज्वेल इन द रिंग’ भी कहा जाता है। यह झील सुंदर पहाड़ों और हरे-भरे मैदानों से घिरी हुई है, जो इसे बहुत मनमोहक बनाते हैं।

8. डल झील
डल झील श्रीनगर की एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ पर पर्यटक शिकारा नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। डल झील की खूबसूरती देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। शिकारा से झील का पूरा भ्रमण किया जा सकता है और साथ ही यहाँ शॉपिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा, झेलम नदी में बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है। डल झील के आसपास शंकराचार्य मंदिर, निशांत गार्डन और मुगल गार्डन जैसी जगहें भी देखने लायक हैं। यहाँ मीना बाजार भी है, जहाँ से आप खरीदारी कर सकते हैं। आप डल झील में हाउस बोट में रात भी गुजार सकते हैं।

9. वुलर झील
वुलर झील जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित है और इसे भारत की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील माना जाता है। यह झील अपनी विशालता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। चारों ओर ऊँचे पहाड़ इसकी सुंदरता को और बढ़ाते हैं। यह जगह पर्यटकों के लिए एक आकर्षक स्थल है।

10. तुलियन झील
तुलियन झील, जो अनंतनाग जिले के पहलगाम से लगभग 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है, लगभग 3,684 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पर्वतीय झील है। यह झील तीनों तरफ हिमाच्छादित पहाड़ों से घिरी हुई है और घने चीड़ के जंगलों के बीच हरी-भरी घासभूमि में बसी है। यह जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन यहाँ पहुँचने के लिए आपको जंगल के रास्ते से लंबा चलना पड़ता है।
