W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्व CM दिग्विजय ने RSS पर उठाए सवाल, कहा- गोडसे को स्वतंत्रता सेनानी घोषित क्यों नहीं करते

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल पर विवादित बयान देने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर सवाल उठाए।

04:36 AM Oct 07, 2019 IST | Desk Team

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल पर विवादित बयान देने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर सवाल उठाए।

पूर्व cm दिग्विजय ने rss पर उठाए सवाल  कहा  गोडसे को स्वतंत्रता सेनानी घोषित क्यों नहीं करते
Advertisement
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल पर विवादित बयान देने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी धार्मिक कट्टरवाद के माध्यम से राष्ट्रवाद के विचार पर गर्व क्यों नहीं है उन्होंने नाथूराम गोडसे के बारे में कहा कि इनको स्वतंत्रता सेनानी क्यों नहीं घोषित करना चाहिए।
Advertisement
सिंह ने आगे कहा कि अपने भक्तों की तरह हिम्मत दिखाइए, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं और वहीँ लोग खुलेआम गोडसे का समर्थन कर रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता विजयराजे सिंधिया ने मुझे 1970-71 में जन संघ में शामिल होने के लिए कहा था। लेकिन मैंने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया, क्योंकि मैं महात्मा गांधी को मानता हूं।
Advertisement

महाराष्ट्र: घर में घुसकर BJP नेता की हत्या, बंदूकधारियों ने भाई और बेटों को भी मारा

फीलिप जकारिया के ट्वीट का उल्लेख करते हुए दिग्विजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 3 लोगों पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए. पहला, वो धार्मिक नेता जो आपको बताता है कि कैसे मतदान करना है। एक एनआरआई जो आपको देशभक्ति की बात बताता है। तीसरा,एक राजनेता जो आपको बताता है कि कैसे प्रार्थना करनी है।
बता दे कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने भाजपा और बजरंग दाल पर निशाना साधते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का बड़ा आरोप लगाया था। वहीँ, उन्होंने कहा कि कि बीजेपी और बजरंग दल के लोग पैसा लेकर आईएसआई के लिए जासूसी करते रहे हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×