Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jammu-Kashmir: कश्मीर में हाड़ कंपाने वाली ठंड, श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे दर्ज

01:18 PM Jan 21, 2024 IST | Yogita Tyagi

Jammu-Kashmir: कश्मीर में रविवार को शुष्क और शीत लहर की स्थिति बनी रही। एक दिन की राहत के बाद घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई।

 

Advertisement

अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा पारा

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट दोनों में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article