Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jammu-Kashmir: बांदीपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों बीच मुठभेड़, फंसे दो आतंकी

09:15 AM Jun 17, 2024 IST | Aastha Paswan

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के अरागम इलाके के गुरिहाजन में रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

Highlights

व्यापक तलाशी अभियान चला

सुरक्षाबल के जवानों ने रविवार रात में बांडीपोरा जिले के अरागाम इलाके को संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने पर घेर रखा है। इलाके में सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान चला रखा है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने बताया कि 13 RR के एक गश्ती दल को अरागाम में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं।

Advertisement

मुठभेड़ में दो आतंकवादी फंसे

मुठभेड़ में दो आतंकवादी फंसे हुए हैं। फायरिंग रोक दी गई है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर में हाल ही में चार आतंकी हमलों के बाद अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे गए थे। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article