Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू कश्मीर में हुई बारिश, प्रचंड गर्मी मिली हल्की राहत

09:23 AM May 31, 2024 IST | Aastha Paswan

Jammu & Kashmir: जम्मू में बुधवार देर रात कई जगहों पर हल्की बारिश के बावजूद प्रचंड गर्मी जारी है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट आई और पारा 44.8 से गिरकर 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

Highlights

बारिश के बावजूद प्रचंड गर्मी जारी

जम्मू में कई जगहों पर हुई हल्की बारिश के बावजूद प्रचंड गर्मी जारी है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को तापमान में हल्की गिरावट आई और पारा 44.8 से गिरकर 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते हुई बारिश से तपिश थोड़ी में कमी आई है।

Advertisement

दिन के बाद अब रातें भी रहने लगी हैं गर्म

पूरे जम्मू कश्मीर का एक भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां तापमान सामान्य से नीचे चल रहा हो। दिन की झुलसा देने वाली गर्मी के बाद अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। जम्मू में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, बटोत का 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, पहलगाम का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री व न्यूनतम 9.7 सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री व न्यूनतम 6.5 डिग्री तो लेह का अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को कई जगहों पर धूल भरी आंधी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। 1 और 2 जून को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

कई जगहों पर गरज के साथ धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। 3-4 जून को मौसम शुष्क रहेगा। लू का प्रकोप बना रहेगा। 5-7 जून को भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर समेत अधिकांश इलाकों में तड़के हुई हल्की वर्षा के बाद मौसम शुष्क रहा। इस बीच इन इलाकों में दिनभर बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौली होती रही। श्रीनगर समेत घाटी के लगभग तमाम जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार चला गया था। तड़के श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को तपिश से राहत मिली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article