For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जम्मू- कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी, 16 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल

11:06 AM Apr 14, 2024 IST | Aastha Paswan
जम्मू  कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी  16 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल

Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। हालांकि गर्मियां शुरू हो चुकि, इस दौरान मौसम विभाग ने तेज हवा बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही क्षेत्र के किसानों और लोगों को सचेत भी किया है।कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Highlights

  • जम्मू-कश्मीर बदला मौसम
  • प्रदेश में जारी है बारिश
  • 16 अप्रैल तक बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में बढ़ी बारिश

पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर मौसम अपने मिजाज बदल रहा है। वहीं, मौसम विभाग कार्यालय के एक बयान में शनिवार को कहा गया कि जम्मू और कश्मीर में 16 अप्रैल तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई हिस्सों में बारिश हुई। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

लेह में न्यूनतम तापमान

लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5, पहलगाम में 3.2, गुलमर्ग में 2.6 और श्रीनगर में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शुक्रवार रात का तापमान 20.5 और कटड़ा में 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

14 से 16 अप्रैल होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 से 16 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसके बाद 19 और 20 अप्रैल को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। खराब मौसम में किसानों को कृषि संबंधी गतिविधियां स्थगित करने की सलाह दी गई है।

पर्यटकों और यात्रियों को यात्रा एडवाइजरी

इसके साथ पर्यटकों और यात्रियों को यात्रा एडवाइजरी के तहत यात्रा करने को कहा गया है। शाम से पुंछ, रियासी और राजोरी में बारिश हो रही थी। श्रीनगर में दोपहर बाद से बारिश हो रही है। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। जम्मू में शाम को बूंदाबांदी हो रही थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×