Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jammu-Kashmir: कश्मीर में शीत लहर से थोड़ी राहत, ठंड का कहर अब भी जारी

12:40 PM Jan 08, 2024 IST | Yogita Tyagi

Jammu-Kashmir: कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण सोमवार को शीत लहर से थोड़ी राहत मिली, लेकिन घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि, श्रीनगर शहर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.2 डिग्री, वहीं उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुछ इस तरह रहा तापमान

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से नीचे 6.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। उन्होंने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.1 डिग्री और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर वर्तमान में 'चिल्लई-कलां' की चपेट में है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि है। इस दौरान क्षेत्र में शीत लहर चलती है और तापमान बेहद नीचे चला जाता है जिससे प्रख्यात डल झील सहित जल निकाय जम जाते हैं। घाटी के कई हिस्से इस स्थिति का सामना करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article