Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

JK: 48 डिग्री के पार हुआ कठुआ का पारा, कल से जम्मू में अधिकतर बाजार बंद

08:40 AM Jun 19, 2024 IST | Aastha Paswan

Jammu & Kashmir: इस समय पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है। जहां, एक ओर जम्मू-कश्मीर को भारत की ठंडी जगहों में शामिल किया जाता था, वहीं आज वहां का तापमान 48 डिगर् पार हो चुका है। अब तक का सर्वाधिक तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह 12 जून को यहां 48.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

Highlights

गर्मी ने तोड़े अब तक के रिकॉर्ड

प्रचंड गर्मी ने कठुआ जिले में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें, बीते दिन कठुआ शहर में अब तक का सर्वाधिक तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले सप्ताह 12 जून को यहां 48.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। यह तापमान IMD के ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन ने दर्ज किया है। जम्मू में पारा 43.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement

20 से 23 जून तक कई बाजार बंद

जम्मू में लगातार दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से जनजीवन प्रभावित है। तापमान में उछाल से इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जवाब दे जा रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए जम्मू शहर में 20 से 23 जून तक अधिकतर बाजार बंद रखे जाएंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए जम्मू शहर में 20 से 23 जून तक अधिकतर बाजार बंद रखे जाएंगे।

दोपहर 12 से 3 के बीच न निकलें बाहार

गांधीनगर अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन योगराज के अनुसार, अमूमन 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने के दौरान दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधी धूप में जाने से परहेज करें। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। शरीर में डिहाइड्रेशन व लू से तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।

आज हो सकती है कुछ हिस्सों में बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश से राहत मिल सकती है। मौसम में 21 जून तक उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article