Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jammu-Kashmir Temperature: घाटी में ठंड से मामूली राहत, तामपान अब भी 0 डिग्री से नीचे दर्ज

01:39 PM Dec 16, 2023 IST | Yogita Tyagi
Jammu-Kashmir Temperature

Jammu-Kashmir Temperature: उत्तर और मध्य कश्मीर में शीत लहर की स्थिति में थोड़ सुधार हुआ है हालांकि दक्षिणी कश्मीर में शीत लहर और तेज हो गई है। मौसम विज्ञान ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान श्रीनगर ने कहा कि कश्मीर के सभी मौसम केंद्रों ने शुक्रवार और शनिवार की रात को 0 से नीचे तापमान दर्ज किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

शोपियां रहा सबसे ठंडा स्थान

दक्षिण कश्मीर का शोपियां कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं कोकेरनाग क्षेत्र में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ आज दोपहर से कल सुबह के बीच जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने वाला है। शीत लहर के प्रभाव से कुछ स्थानों पर, विशेषकर ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश के अनुमान हैं। गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज घाटी और मुगल रोड में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article