W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jammu Kashmir: पुंछ में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर की गोलीबारी, 3 जवान घायल

06:48 PM Dec 21, 2023 IST | Prateek Mishra
jammu kashmir  पुंछ में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर की गोलीबारी  3 जवान घायल
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में सेना के वाहन पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि यह वाहन बुफलियाज से जवानों को ले जा रहा था। बुफलियाज में आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाश अभियान बुधवार से जारी है।

इलाके में मुठभेड़ जारी

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम तीन जवान घायल हो गए। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में मुठभेड़ जारी है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×