W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jammu-Kashmir Weather: बढ़ा ठंड का कहर, सामान्य से नीचे लुढ़का पारा

11:51 AM Jan 24, 2024 IST | Yogita Tyagi
jammu kashmir weather  बढ़ा ठंड का कहर  सामान्य से नीचे लुढ़का पारा
Advertisement

Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है, लोगों का ठंड से हाल-बेहाल है। इसका एक कारण इस बार कश्मीर में बर्फबारी न होना भी है लोग शुष्क ठंड के चलते अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लोग भगवान से बर्फबारी की दुआ मांग रहे हैं। यहाँ बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से किसानों के साथ-साथ आम लोग भी परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में हालात ज्यादा खराब हैं लेकिन श्रीनगर में हालात पहले से कुछ ठीक हैं यहाँ लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 25 जनवरी से 2 फरवरी तक लगातार पहाड़ी इलाकों बर्फबारी होने की उम्मीद है साथ ही कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभवना है। अभी कश्मीर में घना कोहरा छाया है जिससे 25 जनवरी तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कोहरा कम होने पर मौसम में बदलाव होगा और धूप निकलने की सम्भावना है। लेकिन तापमान सामान्य से कम रहेगा।\

  • जम्मू-कश्मीर में ठंड से लोगों की बढ़ी परेशानी
  • कश्मीर में बर्फबारी न होने से शुष्क ठंड से लोग परेशान हैं
  • शुष्क ठंड के चलते अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं
  • न श्रीनगर में हालात पहले से कुछ ठीक हैं

मंगलवार को मौसम का हाल

मंगलवार सुबह ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली थी। हमेशा की तरह ठंड कुछ कम थी लेकिन पूरा दिन ठंड से राहत नहीं मिली, दोपहर के बाद से ठंड बढ़ती चली गई और धूप नहीं खिली करीब 11 बजे से ठंड ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया। अचानक ठंड बढ़ने की वजह से लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया। पड़ती शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार को अधिक ठंड रही

इलाकों का ऐसा रहा हाल

मंगलवार को तापमान 2 डिग्री ऊपर रहा और आज तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। मंगलवार के दिन श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.0, काजीगुंड 12.0, पहलगाम 10.7, कुपवाड़ा 12.3, कुकरनाग 11.5, गुलमर्ग 6.0 दर्ज हुआ। यदि जम्मू की बात करें तो जम्मू में 0.7, बनिहाल में 14.6, बटोत में 13.2, कटड़ा में 16.4 भद्रवाह 13.8 तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में 5.0, काजीगुंड में 4.8, पहलगाम में 6.2, कुपवाड़ा में 4.9, कुकरनाग में 1.5, गुलमर्ग में 4.5 डिग्री तापमान रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×