Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jammu-Kashmir Weather: बढ़ा ठंड का कहर, सामान्य से नीचे लुढ़का पारा

11:51 AM Jan 24, 2024 IST | Yogita Tyagi

Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है, लोगों का ठंड से हाल-बेहाल है। इसका एक कारण इस बार कश्मीर में बर्फबारी न होना भी है लोग शुष्क ठंड के चलते अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लोग भगवान से बर्फबारी की दुआ मांग रहे हैं। यहाँ बर्फबारी और बारिश न होने की वजह से किसानों के साथ-साथ आम लोग भी परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में हालात ज्यादा खराब हैं लेकिन श्रीनगर में हालात पहले से कुछ ठीक हैं यहाँ लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 25 जनवरी से 2 फरवरी तक लगातार पहाड़ी इलाकों बर्फबारी होने की उम्मीद है साथ ही कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभवना है। अभी कश्मीर में घना कोहरा छाया है जिससे 25 जनवरी तक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कोहरा कम होने पर मौसम में बदलाव होगा और धूप निकलने की सम्भावना है। लेकिन तापमान सामान्य से कम रहेगा।\

मंगलवार को मौसम का हाल

Advertisement

मंगलवार सुबह ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली थी। हमेशा की तरह ठंड कुछ कम थी लेकिन पूरा दिन ठंड से राहत नहीं मिली, दोपहर के बाद से ठंड बढ़ती चली गई और धूप नहीं खिली करीब 11 बजे से ठंड ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया। अचानक ठंड बढ़ने की वजह से लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया। पड़ती शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार को अधिक ठंड रही

इलाकों का ऐसा रहा हाल

मंगलवार को तापमान 2 डिग्री ऊपर रहा और आज तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। मंगलवार के दिन श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.0, काजीगुंड 12.0, पहलगाम 10.7, कुपवाड़ा 12.3, कुकरनाग 11.5, गुलमर्ग 6.0 दर्ज हुआ। यदि जम्मू की बात करें तो जम्मू में 0.7, बनिहाल में 14.6, बटोत में 13.2, कटड़ा में 16.4 भद्रवाह 13.8 तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में 5.0, काजीगुंड में 4.8, पहलगाम में 6.2, कुपवाड़ा में 4.9, कुकरनाग में 1.5, गुलमर्ग में 4.5 डिग्री तापमान रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article