Jammu-Srinagar : भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।
12:03 PM Jul 20, 2022 IST | Desk Team
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा,जम्मू-श्रीनगर एनएचडब्ल्यू (एनएच-44) भूस्खलन/पत्थरों के लगातार गिरने के कारण कई स्थानों पर अवरुद्ध है।
Advertisement
कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मार्ग
अधिकारियों ने कहा कि राजमार्ग की मरम्मत का काम प्रगति पर है और मुगल रोड, एसएसजी रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किया गया है।राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवनरेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।आवश्यक आपूर्ति और अन्य वाहनों से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक राजमार्ग से गुजरते हैं।
Advertisement