टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जम्मू-श्रीनगर : भूस्खलन के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बहाल

07:50 PM Feb 04, 2024 IST | Deepak Kumar

मौसम मार से हर कोई बेहाल कही बारिश तो कही बर्फ़बारी। जम्मूकश्मीर में मौसम की दोहरी मार के बाद भूस्खलन के बाद से राजमार्ग पर वाहनों का यातायात आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।

Advertisement

आंशिक रूप से बहाल

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग किश्तवारी पथेर, बनिहाल (एकल मार्ग) पर आंशिक रूप से बहाल हो गया है। फंसे हुए वाहनों को निकाला जा रहा है। पुलिस ने बताया कि रामसू और बनिहाल के बीच बर्फबारी हो रही है और पूरे एनएच-44 पर बारिश हो रही है।

एनएच-44 पर यात्रा करने से बचने की सलाह

पुलिस ने कहा, लोगों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक एनएच-44 पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है और कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला मुख्य सड़क संपर्क है।आवश्यक आपूर्ति से लदे कश्मीर जाने वाले ट्रक और अन्य वाहन इसी राजमार्ग से गुजरते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article