Janhavi Kapoor अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के साथ तिरूपति बालाजी मंदिर पहुंची
Janhavi Kapoor Shikhar Pahariya : एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को शुक्रवार सुबह तिरूपति बालाजी मंदिर में देखा गया। जान्हवी को टॉलीवुड एक्टर महेश्वरी के साथ भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर की ओर जाते देखा जा सकता है। मंदिर दर्शन के दौरान उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी उनके साथ थे।
- जान्हवी कपूर के साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya तिरूपति बालाजी मंदिर पहुंचे
- जान्हवी को टॉलीवुड एक्टर महेश्वरी के साथ भगवान बालाजी के दर्शन करते हुए देखा गया
- उन्होंने एक गोल्डन साड़ी चुनी, जबकि शिखर ने सफेद धोती-कुर्ता पहना था
#WATCH | Andhra Pradesh | Actress Janhvi Kapoor visits Sri Venkateswara Swami Temple in Tirumala to offer prayers. pic.twitter.com/ujbv32kNM7
— ANI (@ANI) January 5, 2024
Janhavi Kapoor Shikhar Pahariya : इस शुभ अवसर के लिए, उन्होंने एक गोल्डन साड़ी चुनी, जबकि शिखर ने सफेद धोती-कुर्ता पहना था। वहीँ महेश्वरी ने हरे रंग का सूट पहना था। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "और अब ऐसा लग रहा है जैसे 2024 शुरू हो गया है।"
AdvertisementAdvertisementView this post on Instagram
आपको बता दें कि न तो अभी तक जान्हवी और न ही शिखर ने अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया है, हालाँकि, दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। शिखर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वह एक इंडस्ट्रियलिस्ट , पोलो खिलाड़ी हैं।इस बीच,वर्क फ्रंट जान्हवी अगली बार एक्टर राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देंगी।
View this post on Instagram
इससे पहले, धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की। पोस्ट के साथ, उन्होंने लिखा, "एक सपने का पीछा करते हुए दो दिल और यह बिल्कुल पिच-एर परफेक्ट है! 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आ रही #MrAndMrsMahi के लिए मैदान तैयार है।"'मिस्टर एंड मिसेज माही' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह फिल्म 'रूही' के बाद जान्हवी और राजकुमार का दूसरा सहयोग है। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, जिन्होंने 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था।जान्हवी जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ पैन-इंडिया फिल्म 'देवरा' में भी नजर आएंगी।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।