टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Janhvi Kapoor ने लाल रंग की शिफॉन साड़ी में ढाया कहर, एक्ट्रेस को देख फैंस को आई मां श्रीदेवी की याद

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर स्टारकिड जान्ह्वी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके ट्रेलर लॉच पार्टी में पहुंची जान्ह्वी कपूर पर से नजरें हटाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया।

10:11 AM Oct 16, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर स्टारकिड जान्ह्वी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके ट्रेलर लॉच पार्टी में पहुंची जान्ह्वी कपूर पर से नजरें हटाना लोगों के लिए मुश्किल हो गया।

बॉलीवुड की मोस्ट
पॉपुलर और क्यूटेस्ट स्टारकिड में से एक जान्ह्वी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म
मिली को लेकर सुर्खियों
में बनी हुई है। इस फिल्म से जान्ह्वी का फर्स्ट लुक भी अब सामने आ गया है जिसे देखने
के बाद जान्ह्वी के लुक की जमकर तारीफ हुई। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ
है, जिसके ट्रेलर लॉच पार्टी में पहुंची जान्ह्वी कपूर पर से नजरें हटाना लोगों के
लिए मुश्किल हो गया।

Advertisement

फिल्म मिली के जरिए पहली
बार जान्ह्वी कपूर अपने पिता
 बोनी कपूर की फिल्म में काम करने जा रही है। इस
फिल्म की चर्चा यूं तो कई दिनों से हो रही है, लेकिन फिल्म का ट्रेलर सामने आने के
बाद अब इसकी जमकर तारीफ की जा रही है। इस फिल्म में जान्ह्वी कपूर एक चैलेजिंग रोल
निभाती नजर आ रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉच इंवेंट था,जिसमें जान्ह्वी
कपूर के लुक को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

फिल्म मिली के ट्रेलर लॉन्च
इवेंट में जाह्नवी कपूर रेड साड़ी पहनकर पहुंची, जहां सबकी नजरें सिर्फ उन पर ही
अटक गई। इस लाल रंग की शिफॉन साड़ी में जाह्नवी कपूर इतनी खूबसूरत लग रही थी कि अब
उनके फैंस भी इस तस्वीरों को देखने के बाद उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा
रहे है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जाह्नवी कपूर एक फ्रिजर से बाहर निकलती हुई नजर आई
और बाहर आते ही उन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।

जाह्नवी कपूर
बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस है। साथ ही उन्हें कई बार साड़ी पहने भी देखा जा चुका है,
लेकिन
मिली के ट्रेलर लॉन्च
इवेंट में जाह्नवी कपूर को लाल साड़ी में देखकर कुछ लोगों ने तो उनकी तुलना उनकी
मां श्रीदेवी से कर डाली। जाह्नवी के इस अंदाज को देखकर फैंस को श्रीदेवी की याद आ
गई। जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों से लोगों की नजरें ही नहीं हट रही है और ये
तस्वीरों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

बता दें कि फिल्म
मिलीएक 24 साल की बीएससी नर्सिग ग्रेजुएट लड़की की
कहानी है जो एक फ्रीजर से खुद को बाहर निकालने और अपनी जिंदगी बचाने की कोशिश कर
रही है। ये फिल्म मलयालम फिल्म
हेलेनका हिंदी रीमेक है जो साल
2019 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मथुकुट्टी जेवियर के निर्देशन में बनी है जिसके
प्रोडयूसर खुद जान्ह्वी कपूर के पिता बोनी कपूर है।

Advertisement
Next Article