Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Janmashtami Ke Best Prasad Recipes: जानें भगवान श्री कृष्ण के 5 सबसे प्रिय भोग

05:11 PM Aug 13, 2025 IST | Amit Kumar
Janmashtami Ke Best Prasad Recipes

Janmashtami Ke Best Prasad Recipes: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा और भक्ति में प्रसाद का बहुत महत्व होता है। भक्तजन भगवान को खुश करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए उनके पसंदीदा प्रसाद बनाकर भोग लगाते हैं। खासकर जन्माष्टमी के दिन ये प्रसाद बनाना और अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि भगवान श्री कृष्ण के कौन-कौन से पांच प्रसाद सबसे प्रिय हैं और इन्हें घर पर कैसे बनाया जाता है।

Janmashtami Ke Best Prasad Recipes: ये हैं कुछ प्रिय भोग

1. पंचामृत – भगवान का प्रिय मिश्रण

Advertisement

सामग्री:

विधि:

सभी सामग्री को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अंत में तुलसी के पत्ते डालकर पंचामृत को भोग के लिए तैयार करें। यह सरल और पवित्र मिश्रण भगवान को बहुत प्रिय है।

2. माखन-मिश्री – शुद्ध प्रेम का प्रतीक

सामग्री:

विधि:

ताजा मक्खन को नरम करें और उसमें मिश्री मिलाएं। इसे तुलसी के पत्ते के साथ भगवान को भोग लगाएं। मक्खन और मिश्री का यह संयोजन भगवान कृष्ण को खास पसंद है।

3. नारियल लड्डू – मीठा और स्वादिष्ट

सामग्री:

विधि:

नारियल और कंडेंस्ड मिल्क को एक पैन में धीमी आंच पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तब इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। ये लड्डू भगवान के भोग के लिए बहुत लोकप्रिय हैं।

4. गोंद के लड्डू – पौष्टिक और स्वादिष्ट

सामग्री:

विधि:

सबसे पहले घी में गोंद को सुनहरा होने तक भूनें। फिर उसी घी में आटे को भी भून लें। अब गोंद और आटे को मिलाएं, फिर चीनी और मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मिश्रण ठंडा होने पर इससे लड्डू बना लें। ये लड्डू खासतौर पर जन्माष्टमी पर बड़े चाव से बनते हैं।

5. मेवा वाला दूध – पौष्टिक और स्वादिष्ट पेय

 

 

Janmashtami

सामग्री:

विधि:

दूध में चीनी मिलाएं, फिर बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे ठंडा करके भगवान को भोग लगाएं। यह प्रसाद भी श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है।

Janmashtami 2025 Wishes​ In Hindi: कान्हा के जन्मदिन पर अपनों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Janmashtami 2025 Wishes​ In Hindi: भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को हर साल जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन आधी रात को भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन रात को भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन बेहद अच्छे ढंग से मनाते हैं और अगले दिन देशभर में नंदलाला का जन्मोत्सव मनाया जाता है।

Janmashtami 2025 Wishes​ In Hindi: जन्माष्टमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा के लिए श्री कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। ऐसे में हम आपको बताते हैं कान्हा के जन्मदिवस पर अपनों को किन संदेशों से शुभकामनाएं दें।

Krishna Janmashtami 2025

Janmashtami 2025 Wishes​ In Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त 2025, शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर के मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है, भजन-कीर्तन किए जाते हैं और स्कूली बच्चों द्वारा श्री कृष्ण लीला का मंचन किया जाता है। छोटे बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सजाया जाता है और भक्त व्रत रखने के साथ-साथ दिन भर भगवान की प्रार्थना में लीन रहते हैं।

Krishna Janmashtami 2025 Wishes in Hindi ( कृष्ण जन्माष्टमी 2025 शुभकामनाएं)

Krishna Janmashtami 2025 Wishes in Hindi

जन्माष्टमी की रात, कान्हा के नाम, और जीवन में सौभाग्य का पैगाम।

राधा के बिना कृष्ण अधूरे, और भक्ति के बिना जीवन। जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।

आपके जीवन में श्री कृष्ण की बांसुरी की मधुर धुन सदा गूंजती रहे।

माखन चोर, नंदलाला आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां लाएं।

आपके जीवन में श्री कृष्ण की कृपा हमेशा बनी रहें।

श्री कृष्ण आपको जीवन मे खूब तरक्की दें।

राधा-कृष्ण आपके जीवन से हर एक कष्ट को दूर कर दें।

आगे पढ़ें...

Advertisement
Next Article