टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Gorakhpur में 'जनता दर्शन' : CM योगी ने लोगों से सीधे बातचीत कर सुनीं समस्याएं

11:20 AM Sep 29, 2024 IST | Saumya Singh

Gorakhpur में 'जनता दर्शन' :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं, जिन्होंने अपनी समस्याओं और शिकायतों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

Advertisement

Highlight : 

गोरखपुर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम आयोजन

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है, लोगों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।  'जनता दर्शन' कार्यक्रम के बाद, योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में मेवालाल गुप्ता गुरुकुल विद्यालय परिसर में चार कमरों का उद्घाटन भी किया। इस उद्घाटन समारोह में उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और विद्यालय के विकास में सहयोग देने की अपील की।

इससे पहले, शनिवार को हरियाणा के यमुना नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान पिछले साढ़े सात साल में राज्य में 'कोई दंगा नहीं हुआ' और दंगाई या तो जेल में हैं या अपनी दुष्कर्मों के परिणाम भोग रहे हैं। योगी ने बताया, यमुना के दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश है - साढ़े सात साल पहले वहां क्या स्थिति थी? हर तीन दिन में दंगे होते थे। महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। लेकिन इन साढ़े सात सालों में राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ। दंगाई तो जेल के अंदर हैं या जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस है, जो समस्याएं पैदा करती है, जबकि दूसरी तरफ भाजपा है, जो समाधान देती है। योगी ने कहा, कांग्रेस ने आजादी के बाद 60 साल तक राज किया और देश को आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार और जातिवाद जैसी समस्याएं दीं। अब हमें समस्याओं की खोज करने वाली कांग्रेस को स्वीकार नहीं करना चाहिए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी उन्होंने कटाक्ष किया, यह कहते हुए कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वह उस क्षेत्र की आलोचना करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article