Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया का एकमात्र Restaurant, जहां इंसान नहीं बंदर करते हैं खाना सर्व, देखें तस्वीरें

04:43 PM Dec 09, 2023 IST | Ritika Jangid
Advertisement
आपने आज तक रेस्टोरेंट में इंसानों या रोबोट को खाना सर्व करते हुए देखा होगा।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने वाले है जहां बंदर ग्राहकों को खाना सर्व करते हैं।
ये रेस्टोरेंट जापान में स्थित है, इसका नाम कायाबुकिया टैवर्न है। काम पर बंदर चेकदार शर्ट और काली स्कर्ट पहनते हैं।
यहां बंदर मेज पर बियर और अन्य स्वादिष्ट खाने की डिश परोसते हैं। बदले में ग्राहक बंदरों को उबले हुए सोयाबीन देते हैं।
ये बंदर कायाबुकिया रेस्टोरेंट के मालिक कोरू ओत्सुका के पालतू जानवर हैं। उनके बंदर कभी भी गलत काम नहीं करते हैं।
रेस्टोरेंट के मालिक ओत्सुका बताते है, बंदर उनके परिवार की तरह ही उनके करीब हैं। कभी-कभी वे मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए नृत्य भी करते हैं।
बता दें, कायाबुकिया रेस्टोरेंट के बंदर अपनी मासूमियत से ग्राहकों के दिलों को पिघला देते हैं। वे अच्छे व्यवहार वाले बच्चे की तरह काम करते हैं।
कायाबुकिया रेस्टोरेंट में बंदरों की सर्विस के कारण दुनिया भर लोग यहां आते है और बंदरों के साथ तस्वीरें लेते हैं।
बंदर मेहमानों के लिए हाथ साफ करने के लिए तौलिया भी लेकर आते हैं। रेस्टोरेंट के बंदर ग्राहकों का अच्छा ख्याल रखते हैं।
यहां, बंदरों की अच्छी देखभाल भी की जाती है। बता दें, बंदरों को इस काम के लिए उन्हें वेतन के रुप में केले मिलते हैं।
Advertisement
Next Article