Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जापान के PM शिंजो आबे ने दिया इस्तीफा, उत्तराधिकारी के लिए बनाई राह

स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पद से इस्तीफा देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी। इसके साथ ही आबे के करीब आठ वर्ष लंबे रिकॉर्ड कार्यकाल का भी अंत हो गया।

09:44 AM Sep 16, 2020 IST | Desk Team

स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पद से इस्तीफा देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी। इसके साथ ही आबे के करीब आठ वर्ष लंबे रिकॉर्ड कार्यकाल का भी अंत हो गया।

स्वास्थ्य कारणों से जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पद से इस्तीफा देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी। इसके साथ ही  आबे के करीब आठ वर्ष लंबे रिकॉर्ड कार्यकाल का भी अंत हो गया। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ेंगे। 
Advertisement
मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव योशिहिदे सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। वह आबे के काफी करीबी हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं। 
आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे। सुगा ने कहा कि वह आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था बेहतर करना होगा। 

LAC विवाद के बीच भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में लंबे समय के लिए जरुरी सामग्री स्टॉक की

Advertisement
Next Article