Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्य प्रदेश के लिए जापानी कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि: CM मोहन यादव

जापानी निवेशकों ने मध्य प्रदेश में निवेश की दिखाई गहरी रुचि

02:21 AM Feb 03, 2025 IST | Himanshu Negi

जापानी निवेशकों ने मध्य प्रदेश में निवेश की दिखाई गहरी रुचि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान यात्रा में है। इस जापान यात्रा का उद्देश्य 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाले राज्य के वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन से पहले साझेदारी बनाना था। यात्रा के दौरान, कई जापानी कंपनियों ने मध्य प्रदेश में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई। CM मोहन यादव ने बताया कि जापान और मध्य प्रदेश के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए, देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम 24-25 फरवरी को एक वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। इस सम्मलेन से पहले CM मोहन यादव ने जापान का दौरा किया और विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

भारत लौट आए CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान की अपनी चार दिवसीय यात्रा के बाद भारत लौट आए। इस दौरान CM मोहन यादव ने कहा कि यह यात्रा बेहद सुखद और सफल रही। जापान की यह यात्रा मध्य प्रदेश में निवेश के नए आयाम स्थापित करेगी और फरवरी में भोपाल में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में भागीदार देश के रूप में जापान की भागीदारी से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

निवेश के मिले प्रस्ताव

जापान यात्रा के दौरान सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को ओसाका में एक सत्र में भाग लिया, जहां उन्होंने उद्योगपतियों को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। सत्र के दौरान उन्हें जापानी निवेशकों से “अच्छी प्रतिक्रिया” मिली, साथ ही निवेश के प्रस्ताव भी मिले। CM मोहन यादव ने बताया कि यह यात्रा एक अद्भुत, अविस्मरणीय और भावपूर्ण क्षण है। यह आत्मीयता भारत और जापान के बीच समृद्ध संबंधों को दर्शाती है।

Advertisement
Advertisement
Next Article