टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जत्थेदार ने माफीनामा स्वीकार करके विधायक निशान सिंह को श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवाने का दिया आदेश

पिछले दिनों हरियाणा के पूर्व विधायक और जनता पार्टी हरियाणा के सूबा प्रधान निशान सिंह ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की तुलना सजायाफता डेरा प्रमुख

08:34 PM May 05, 2019 IST | Desk Team

पिछले दिनों हरियाणा के पूर्व विधायक और जनता पार्टी हरियाणा के सूबा प्रधान निशान सिंह ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की तुलना सजायाफता डेरा प्रमुख

लुधियाना-अमृतसर : पिछले दिनों हरियाणा के पूर्व विधायक और जनता पार्टी हरियाणा के सूबा प्रधान निशान सिंह ने श्री गुरू गोबिंद सिंह जी की तुलना सजायाफता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के साथ करके सिख भावनाओं को जो ठेंस पहुंचाई थी। इसी संबंध में उन्होंने अपनी गलती मानते हुए श्री अकाल तख्त साहिब पर लिखित माफीनामा भेजा था। आज निशान सिंह ने अपने चुनिंदा साथियों की मोजूदगी में व्यक्तिगत रूप से श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए और उन्होंने माफी की अपील की।

Advertisement

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारिणी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने उनको अखंड पाठ साहिब का पाठ आरंभ करने का हुकूम दिया है। सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के समक्ष पेश होकर जननायक जनता पार्टी हरियाणा क अध्यक्ष व पूर्व विधायक निशान सिंह ने अपने उपर लगे आरोपों को स्वीकार किया और माफी मांगी।

पंजाब में 10, 13 मई को चुनावी रैलियां करेंगे PM मोदी

सिंह साहिब ने निशान सिंह के माफी नामे को मुख्य रख उसे अपने इलाके में श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ करवाने की धार्मिक सजा लगाई जिस को निशान सिंह स्वीकार करके पाठ करवाने की सजा को कबूल किया और भविष्य में इस तरह की गलती न दोहराने का भी वायदा किया। साथ ही निशान सिह ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह से भी अपील की है कि जिन दिन श्री अखंड पाठ साहिब का वह भोग डाले उस दौरान आयोजित गुरमति कार्यक्रम के दौरान सिंह साहिब खुद भी उपस्थित रहे।

निशान सिंह के उपर आरोप संगत की ओर से लगाए गए थे कि निशान सिंह ने हरियाणा के टोहाणा इलाके मतें आयोजित एक जन सभा के दौरान श्री गुरु गोबिंद सिंह की तुलना डेरा सिरसा के मुखी राम रहीम के साथ की थी। जिस को लेकर सिख संगत में रोष पैदा हो गया और संगत ने निशान सिंह के खिलाफ शिकायतें श्री अकाल तख्त साहिब पर भेजनी शुरू कर दी। जिस के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की ओर से निशान सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए एसजीपीसी को आदेश भी जारी किए थे।

सिंह साहिब के समक्ष अपने समर्थकों के साथ पेश होने के बाद निशान सिंह ने बताया कि उन्होंने सिंह साहिब के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर ली है। मनुष्य गलतियों का पुतला है। गलतियां बडे बडे लोगों से भी हो जाती है। व एक निमाणे सिख के रूप में सिंह साहिब के पास पेश हुए है और कहा कि उनको जो भी सजा श्री अकाल तख्त साहिब के दी जाएंगी उसे वह निर्माता के साथ निभाएंगे। वह श्री अकाल तख्त साहिब को पूर्ण रूप में समर्पित है। जिस के बाद उनको श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ करवाने के आदेश दिए गए है। वह इन आदेशों को स्वीकार करते है और श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के अवसर पर सिंह साहिब को भी शामिल होने की अपील करेंगे।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article