Jayeshbhai Jordaar Trailer: जबरदस्त है रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर, आपने देखा क्या?
रणवीर सिंह एक बार फिर दर्शकों के बीच तहलका मचाने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छाया हुआ है. फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करने वाली है।
02:19 PM Apr 19, 2022 IST | Desk Team
इस साल कई बड़ी फिल्में धमाल मचा चुकी हैं तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं। जिनका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसी ही फिल्म है रणवीर सिंह स्टारर ‘जयेशभाई जोरदार’. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिससे पता चलता है कि रणवीर सिंह एक बार फिर दर्शकों के बीच तहलका मचाने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छाया हुआ है. फिल्म के ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करने वाली है।
Advertisement
13 मई को रिलीज होगी ‘जयेशभाई जोरदार’
दरसअल रणवीर सिंह का जयेशभाई जोरदार स्टाइल आपको काफी पसंद आएगा। फिल्म सिनेमाघरों में 13 मई को रिलीज होगी। मूवी में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे, रत्ना पाठक शाह, दीक्षा जोशी और बोमन ईरानी अहम रोल में नजर आएंगे। वही मूवी का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। और ये एक सोशल कॉमेडी ड्रामा मूवी है। फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती शख्स बने हैं जो समाज में महिलाओं और पुरुषों को समान हक दिए जाने में यकीन करता है।
रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार की कहानी एक ऐसे गुजराती छोकरे के बारे में है जिसके पिता जी सरपंच हैं। पिता के बाद अब रणवीर सिंह को ही सरपंच बनना है और रणवीर सिंह के बाद उसके बेटे को। कहानी में ट्विस्ट ये है कि रणवीर सिंह के पिता की सोच काफी पुराने खयालात के है। उनके समाज में बेटे के जन्म पर जश्न और बेटी के जन्म पर कन्या भ्रूण हत्या कर दी जाती है।
कहानी का सबसे बड़ा ट्वीस्ट लड़का होगा या लड़की?
जयेश के पिता शुरू से ये चाहते हैं कि घर में एक कुलदीपक आए ताकि वो वारिस बन सके। वही जयेश की पहले से एक बेटी है। और अब जयेश की पत्नी फिर से प्रेग्नेंट है। लेकिन जयेश के घर लड़का आएगा या लड़की, सबसे बड़ा ट्विस्ट यही है।वही लड़का होगा तो वारिस बनेगा लड़की हुई तो उसे रास्ते से हटा दिया जाएगा। वही जयेशभाई अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हैं और उनकी सोच अपने पिता की तरह नहीं है। वह लड़के और लड़की को बराबरी का हक देने में यकीन रखते हैं। लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब जयेशभाई को पता चलता है कि उन्हें लड़का नहीं लड़की होने वाली है।
फिर क्या, जयेश अपनी पत्नी के पेट में पल रही बेटी को बचाने के लिए घर छोड़कर भाग निकलता है।और सरपंच पिता और बेटे जयेश की इस भागमभाग का क्या अंजाम होगा, क्या जयेश के घर फिर से बेटी की किलकारी गूंजेगी, क्या जयेश के सरपंच पिता की सोच बदलेगी? इसका जवाब तो आपको फिल्म देखने के बाद ही मिल पाएगा।हालांकि फिल्म के ट्रेलर पर पब्लिक के रिएक्शन की बात करें तो इसे मिला जुला रिएक्शन मिला है। कई लोगों का कहना है कि अब भारत बदल चुका है इसलिए बॉलीवुड को अपना नजरिया भी बदलना चाहिए। वहीं कई लोगों ने इसे एक अच्छी फिल्म बताया है।
Advertisement