W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

JDU नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया

03:02 PM Feb 22, 2024 IST | Yogita Tyagi
jdu नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया
Advertisement

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। JDU के नेता महेश्वर हजारी ने कल 21 फरवरी को बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे।

  • नरेंद्र नारायण यादव ने चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
  • JDU के नेता महेश्वर हजारी ने कल पद से इस्तीफा दे दिया था
  • दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे

बड़े नेताओं की उपस्थिति में नामांकन दाखिल

विधानसभा उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नरेंद्र नारायण यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा जैसे वरिष्ठ राजग नेताओं की उपस्थिति में विधानसभा सचिवालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व मंत्री 73 वर्षीय यादव 1990 के दशक से मधेपुरा जिले की आलमनगर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

CM को किया धन्यवाद

अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद नरेंद्र नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा, मैं सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष तरीके से संचालित करने का प्रयास करूंगा। सदन के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को होना है।हजारी को कैबिनेट में शामिल किए जाने या अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाये जाने की अटकलें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×