For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जेडीयू MLC देवेश चंद्र ठाकुर चुने गए बिहार विधान परिषद के नए सभापति

जेडीयू एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर को बिहार विधान परिषद का सभापति चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी सदन के नेता सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी।

01:13 PM Aug 25, 2022 IST | Desk Team

जेडीयू एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर को बिहार विधान परिषद का सभापति चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी सदन के नेता सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी।

जेडीयू mlc देवेश चंद्र ठाकुर चुने गए बिहार विधान परिषद के नए सभापति
जेडीयू के वरिष्ठ नेता देवेश चंद्र ठाकुर को निर्विरोध बिहार विधान परिषद के सभापति के तौर पर चुन लिया गया है। देवेश चंद्र ठाकुर के सभापति चुने जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी सदन के नेता सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई दी। एमएलसी के रूप में देवेश चंद्र ठाकुर का यह चौथा कार्यकाल है।
Advertisement
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप बहुत अच्छे तरह से काम करेंगे। हमे भरोसा है। अवधेश नारायण सिंह बहुत लंबे समय सभा पति रहे। नये सभा पति का भले चुनाव हुआ मगर हम अवधेश बाबू को भूलेंगे नहीं। आप से भी अपेक्षा है आप भी अच्छा काम करेंगे।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आपका अनुभव काफी लंबा है। आप ईमानदार हैं, कर्मठ हैं। आपने हमेशा जनता का सवाल सदन में उठाया है। सम्राट चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि कहा आप महाराष्ट्र की भी चिंता करते रहे हैं। विपक्ष की भूमिका में भी हम आप के साथ रहेंगे।
Advertisement
सभापति पद के लिए नामांकन के वक़्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देवेश चंद्र ठाकुर के प्रस्तावक बने। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अनुमोदक बनीं। विपक्ष के तरफ से कोई नामांकन नहीं किया गया। इसलिए देवेश चंद्र ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×