Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

JDU का RJD में जल्द होगा विलय; भाजपा के संपर्क में नीतीश के कई विधायक! सुशील मोदी के बयान से गरमाई सियासत

बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने दावा किया है कि जनता दल यूनाइटेड के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

03:02 PM Nov 01, 2022 IST | Desk Team

बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने दावा किया है कि जनता दल यूनाइटेड के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने दावा किया है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि जेडीयू का जल्द ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में विलय होने वाला है। सुशील मोदी के इस सियासी बम से बिहार की राजनीति गर्मा गई है। बता दें कि मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है। माना जा रहा है कि मोदी के इस बयान से  चुनाव पर खासा प्रभाव पड़ सकता है।     
Advertisement
भाजपा में वापस लौटना चाहते हैं जेडीयू विधायक
राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मंगलवार को गोपलगंज में चुनाव प्रचार के दरमियान मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने से जेडीयू के कई विधायक नाखुश हैं।   उन्हें डर है कि अगले चुनाव में उनका टिकट काटकर लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल को दे दिया जाएगा। इसलिए वे भाजपा में वापस लौटना चाहते हैं। सुशील मोदी ने दावा किया कि पार्टी वक्त आने पर उनके बारे में निर्णय लेगी। 
उन्होंने कहा कि जेडीयू का लालू यादव की राजद (RJD) में  जल्द विलय होने वाला है, यह तो तय है। क्योंकि नीतीश कुमार को पार्टी टूटने का डर है। मुख्यमंत्री  कुमार को लगता है कि अगर विलय हो गया तो सदन में पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में दलबदल करना कठिन हो जाएगा। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सियासत का अंतिम समय आ गया है। उन्हें पता लग चुका है कि वे आगे मुख्यमंत्री नहीं बन सकते हैं।
Advertisement
Next Article