Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

JEE Mains Result 2024 : जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी, तेलंगाना रहा सबसे आगे

09:20 AM Apr 25, 2024 IST | Beauty Roy
JEE Mains Result 2024

JEE Mains Result 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन में शामिल परीक्षार्थी अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2024 में कुल 9.24 कैंडिडेट शामिल हुए थे। जबकि जेईई मेन 2023 में 8.2 कैंडिडेट शामिल हुए थे। इस बार कूल 56 कैंडिडेट्स को परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है।

Highlights

इतने छात्र हुए टॉप

Advertisement
JEE Mains Result 2024

जेईई मेन में इस साल 56 कैंडिडेट्स को परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल स्कोर मिला है जबकि पिछले साल 13 कैंडिडेट्स ने ही 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया था। जिनमें (JEE Mains Result 2024) से दो लड़कियां कर्नाटक से सानवी जैन और दिल्ली से शायना सिन्हा हैं। बाकी पुरुष उम्मीदवार हैं। पिछले साल सिर्फ एक लड़की ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया था। वह कर्नाटक की रिधि कमलेश कुमार थीं।

इस साल का JEE कटऑफ जारी

JEE Mains Result 2024

इस बार, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों (JEE Mains Result 2024) के लिए जेईई एडवांस्ड के लिए कटऑफ 93.23 है। यह साल 023 में 90.77 और 2022 में 88.4 था। 2021 में जेईई एडवांस्ड के लिए कटऑफ 87.9 और 2020 और 2019 में क्रमश: 90.3 और 89.7 था।

तेलंगाना के छात्रों ने मारी बाजी

JEE Mains Result 2024

इस बार तेलंगाना से सबसे अधिक 15 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इसके बाद महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और राजस्थान हैं। प्रत्येक राज्य से 3-3 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। दिल्ली और हरियाणा से 2-2, और तमिलनाडु व कर्नाटक से 1-1 कैंडिडेट्स के 100 पर्सेंटाइल स्कोर हैं। जेईई मेन के जनवरी 2024 सेशन में 23 कैंडिडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article