600 मिलियन डॉलर की संपत्ति, 2 Caribbean Island, जेट, हेलीकॉप्टर और आलीशान घर, जानें Jeffrey Epstein ने कैसे कमाई इतनी दौलत
Jeffrey Epstein Total Net Worth: सबसे अधिक अमीर लोगों की लिस्ट में एक समय Jeffrey Epstein का नाम शामिल था, लगभग 600 मिलियन डॉलर की संपत्ति, अपने नीजी 2 कैरेबियन द्वीप के साथ ही जेट, हेलीकॉप्टर, महंगी कारें और आलीशान लग्जरी घरों का संग्रह था लेकिन अब चर्चा में Jeffrey Epstein के काले कारनामों के दस्तावजे खोले जा रहे है जिनमें कई दिग्गज हस्तीयों, बिजनेसमैन और वैश्विक नेताओं के नाम भी शामिल है।
Jeffrey Epstein Total Net Worth

बता दें कि Jeffrey Epstein यौन अपराध के दोषी पाए जाने पर जेल हुई थी और संघीय यौन तस्करी के आरोपों में अभियोग लगने के कुछ समय बाद ही अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में आत्महत्या से मौत हो गई। इससे पहले, 2008 में एक विवादास्पद समझौते के बाद उन्होंने फ्लोरिडा में 13 महीने की सजा काटी थी। मरने से पहले उनका नाम अमीर लोगों की सूची में शामिल था विस्तार से जानते है कि Jeffrey Epstein ने इतनी दौलत कैसे कमाई।
Jeffrey Epstein Islands
Jeffrey Epstein लगभग अरबों रुपये के मालिक थे साथ ही उनकी संपत्ति का सही से आकलन भी नहीं किया जा सका है। बता दें कि Jeffrey के पास दो निजी कैरेबियन द्वीप, 2 जेट, 1 हेलीकॉप्टर न्यूयॉर्क, पाम बीच और पेरिस में आलीशान घरों भी रहे है, इतना ही नहीं 380 मिलियन डॉलर की नकदी और निवेश भी किया था। 2019 में उनकी मौत के बाद संपत्ति का सभी ब्यौरा सामने आया है और कई काले कारनामों में उनका नाम भी सामने आया है। यह संपत्ति उनके पास अचानक ही अर्जित की गई है इससे पहले वह नदी के पास सिर्फ दो बेडरूम के अपार्टमेंट में जीवन व्यतीत करता था।
Jeffrey Epstein Money Source

एपस्टीन की कमाई के स्रोत का अभी तक सटीक पता नहीं चल पाया है लेकिन माना जाता है कि दो प्रमुख धनी व्यक्ति लेस वेक्सनर और निजी निवेश फर्म के मालिक लियॉन ब्लैक उनकी कमाई का मुख्य स्रोत थे और लगभग 75 फीसदी हिस्सा इन्हीं की वजह से आता था साथ ही US वर्जिन आइलैंड्स में दो कंपनियां भी थी इसी की वजह से वह टैक्स फ्री अमीर व्यक्ति बना था। वहीं हाई प्रोफाइल ग्राहक से भी उन्होंने मिलियन डॉलर की कमाई की है। टैक्स चुकाने की बात करें तो Jeffrey Epstein ने 1999 से 2018 तक लगभग 41 मिलियन डॉलर का टैक्स चुकाया है।
Jeffrey Epstein Files
31 जनवरी को, अमेरिकी न्याय विभाग ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों का एक बड़ा जत्था जारी किया, जिसमें 3 मिलियन से अधिक पन्नों के रिकॉर्ड के साथ-साथ 2,000 से अधिक वीडियो और लगभग 180,000 फोटो को सार्वजनिक किया गया है। इन काले कारनामों के चिट्ठे खुलने के बाद कई दिग्गज हस्तीयों के नाम शामिल होन के साथ ही बिल गेट्स, स्टीव बैनन, वुडी एलन, ट्रंप और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जैसी नामी नामों की तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें वह एपस्टीन के साथ और उनके निजी द्वीप पर भी दिखाई दिए है।
Join Channel