W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Choker Necklace Designs: लहंगे और साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 Trendy हैवी चोकर सेट, यहां देखें Best डिजाइंस का Collection

10:58 AM May 25, 2026 IST | Khushi Srivastava
choker necklace designs  लहंगे और साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 trendy हैवी चोकर सेट  यहां देखें best डिजाइंस का collection
Choker Necklace Designs (AI Generated)
Choker Necklace Designs: चोकर हमेशा से ट्रेडिशनल इंडियन ज्वेलरी का एक बेहद अहम हिस्सा रहे हैं। शादी-व्याह जैसे खास मौकों के लिए ये हर महिला के पसंदीदा होते हैं। हैवी सिल्क साड़ी या ब्राइडल लहंगे के साथ ये दिखने में काफी क्लासी और रॉयल लगते हैं। अगर आप भी अपने लिए Heavy Necklace Sets खरीदने की सोच रही हैं तो यहां पर 5 सबसे Beautiful Choker Necklace Designs दिखाए गए हैं, जिन से आप आइडिया ले सकती हैं।

Choker Necklace Designs: 5 सबसे ट्रेंडी चोकर डिजाइन्स

1. Antique Temple Gold Choker

Choker Necklace Designs
Choker Necklace Designs
साउथ इंडियन कल्चर से इंस्पायर्ड इन चोकर डिजाइन्स में देवी-देवताओं, मोर और फूलों की बारीक नक्काशी होती है। ये चोकर कांजीवरम या बनारसी साड़ियों के साथ बेहद रॉयल लगते हैं। यह आपके ओवरऑल एथनिक लुक को परफेक्ट ट्रेडिशनल टच देता है।

2. Pastel Beads and Pearl Choker

Choker Necklace Designs
Choker Necklace Designs
आजकल पेस्टल कलर्स बहुत ट्रेंड में हैं। इसमें कुंदन के साथ मिंट ग्रीन और पिंक कलर के स्टोन्स का इस्तेमाल किया गया। यह चोकर गले से थोड़ा चौड़ा होता है और नीचे लटकती बारीक मोतियां इसका शोभा बढ़ा रही हैं। डे-टाइम वेडिंग या हल्दी-मेहंदी जैसे फंक्शन में पेस्टल लहंगे के साथ इसे पेयर कर सकती हैं।

3. Kundan and Polki Work Gold Choker

Choker Necklace Designs
Choker Necklace Designs
आजकल पेस्टल कलर्ड स्टोन्स वाले कुंदन चोकर काफी ट्रेंड में हैं। आप इसे डीप नेक वाले लहंगे या अनारकली सूट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। कलरफुल स्टोन्स होने के कारण आप इसे अपने आउटफिट के अकॉर्डिंग पेयर कर सकती हैं। यह शादी जैसे फंक्शन्स में पहनने के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है।

4. Jaal Design Gold Choker

Choker Necklace Designs
Choker Necklace Designs
अगर आप कुछ ऐसा वियर करना चाहती हैं जो लाइटवेट हो पर गले पर हैवी दिखे, तो जाल डिजाइन वाले चोकर नेकलेस सेट सबसे अच्छे हैं। इसमें सोने के महीन तारों से जालीदार पैटर्न बनाया जाता है। यह डिजाइन फ्यूजन ड्रेसेस और मॉडर्न साड़ियों के साथ बहुत शानदार दिखता है।

5. Layered Pearl Gold Choker

Choker Necklace Designs
Choker Necklace Designs
पर्ल और गोल्ड का कॉम्बिनेशन हमेशा ही एलीगेंट रहा है। इसमें सोने की पट्टियों के साथ मोतियों की कई लेयर्स होती हैं। यह पहनने पर एक बेहद क्लासी लुक देता है। खास बात यह है कि ये हर उम्र की महिलाओं पर सूट करता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×