Green Jhumka Ideas for Sawan: बनारसी साड़ी हो या सिंपल कुर्ती, इस सावन इन 4 ग्रीन झुमकों से पाएं परफेक्ट Festive Look
सावन इंस्पायर्ड ग्रीन झुमके (Green Jhumka Ideas for Sawan)
1. कुंदन और चांदबाली वर्क वाले ग्रीन झुमके

अगर आप सावन के किसी बड़े त्योहार या पूजा के लिए हैवी लुक चाहती हैं, तो यह चांदबाली स्टाइल इयररिंग एकदम परफेक्ट है। इसमें ऊपर की तरफ गोल स्टड है जिसके बॉर्डर पर मोतियों का काम है। बीच में खूबसूरत कुंदन का फूल बना हुआ है। नीचे की तरफ ग्रीन चांदबाली डिजाइन है। इसके नीचे लटकते हुए हरे बीड्स और मोती इस झुमके की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इसे आप अपनी बनारसी साड़ी या हैवी लहंगे के साथ पेयर कर सकती हैं।
2. स्क्वेयर स्टड और ट्रिपल झुमकी डिजाइन

अगर आपको मॉडर्न लुक पसंद है, तो यह डिजाइन आपको जरूर भाएगा। इसमें ऊपर की तरफ एक बड़ा स्क्वेयर शेप का डार्क ग्रीन स्टोन लगा है, जिसके चारों तरफ बारीक मोतियों की आउटलाइन दी गई है। इस स्टड के नीचे एक साथ तीन छोटी-छोटी गोल्ड झुमकियां लटक रही हैं, जिन पर छोटे मोती लगे हैं। ये ट्रेंडी और यूनिक पैटर्न आपके इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, अनारकली सूट या सिंपल कुर्ती को भी स्टनिंग लुक देगा।
3. ट्राइएंगल कुंदन और बीड्स क्लस्टर झुमका

ये क्लासिक और एलिगेंट झुमका डिजाइन सावन के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है। इसमें ऊपर का टॉप ट्राइएंगल शेप में कुंदन से सजा हुआ है। नीचे की तरफ जालीदार काम वाली गोल झुमकी है, जिससे मोतियों और हरे रंग के ड्रॉप बीड्स के गुच्छे लटक रहे हैं। मोतियों और ग्रीन स्टोन्स का कॉम्बिनेशन बहुत ही प्यारा लग रहा है। इसे आप कॉटन की सिंपल साड़ी, प्रिंटेड सूट या सिल्क कुर्ती के साथ पहनकर अट्रैक्टिव लुक कैरी कर सकती हैं।
4. हूप स्टाइल मीनाकारी झुमका

बाली और झुमकी का यह कॉम्बिनेशन आजकल काफी फैशन में है। इस इयररिंग में ऊपर की तरफ एक बड़ी गोल्डन बाली है, जिसके नीचे पर छोटी-छोटी मोतियां सजाई गईं हैं। बाली के बीच में हरी मीनाकारी और बारीक नक्काशी वाली ट्रेडिशनल झुमकी लटक रही है। ये डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ काफी लाइटवेट और कम्फर्टेबल भी है। इसे आप सावन में डेली वियर या पूजा-पाठ में पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं।

Join Channel