W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jodha Ring Designs: शाही लुक के लिए ट्राई करें ये जोधा रिंग डिज़ाइन्स, हर कोई देखता रह जाएगा आपका हाथ!

05:50 PM Jun 25, 2026 IST | Anjali Dahiya
jodha ring designs  शाही लुक के लिए ट्राई करें ये जोधा रिंग डिज़ाइन्स  हर कोई देखता रह जाएगा आपका हाथ
Jodha Ring Designs( Source: Social Media)

Jodha Ring Designs: इस वेडिंग और फेस्टिव सीज़न अपने एथनिक लुक में चार चांद लगाने के लिए आप कुछ लेटेस्ट और हैवी 'जोधा रिंग डिज़ाइन्स' ट्राई कर सकती हैं। ये रिंग्स न सिर्फ आपके हाथों को एक भरा-भरा और अट्रैक्टिव लुक देंगी, बल्कि आपको एक परफेक्ट रॉयल और महारानी वाली फील भी कराएंगी। तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं इन दिनों ट्रेंड कर रहे कुछ सबसे शानदार जोधा रिंग डिज़ाइन्स के बारे में।

Advertisement

Jodha Ring Designs: शाही लुक के लिए ट्राई करें ये जोधा रिंग डिज़ाइन्स

1. Kundan Jodha Ring

Jodha Ring Designs
Jodha Ring Designs( Source: Social Media)

अगर आप भी अपने हाथों को एक रॉयल और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं और इसके लिए किसी लेटेस्ट डिज़ाइन की अंगूठी की तलाश में हैं, तो अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की ज़रूरत नहीं है!

Advertisement

इस वेडिंग सीज़न आप अपने एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ इस खूबसूरत 'कुंदन वर्क फ्लोरल जोधा रिंग' को कैरी कर सकती हैं। फूलों की नक्काशी और कुंदन के बेमिसाल काम से सजी ये जोधा रिंग्स इन दिनों फैशन वर्ल्ड में काफी धूम मचा रही हैं। यह डिज़ाइन न सिर्फ देखने में बेहद भव्य लगता है, बल्कि आजकल की मॉडर्न महिलाओं से लेकर दुल्हनों तक की पहली पसंद बना हुआ है।

Advertisement

2. Floral Jodha Ring

Jodha Ring Designs( Source: Social Media)
Jodha Ring Designs( Source: Social Media)

अगर आप भी अंगूठियां पहनने की दीवानी हैं और आपके पास रिंग्स का एक से बढ़कर एक कलेक्शन है, तो अब वक्त आ गया है उसमें थोड़ा शाही तड़का लगाने का! अपने ज्वेलरी बॉक्स को नया ट्विस्ट देने के लिए आप इस लेटेस्ट और बेहद खूबसूरत 'जोधा स्टाइल फ्लोरल फिंगर रिंग' को अपने कलेक्शन का हिस्सा बना सकती हैं।

फूलों की बारीक कारीगरी और राजपूती टच वाला यह जोधा रिंग डिज़ाइन इन दिनों फैशन ट्रेंड में टॉप पर बना हुआ है। यह हैवी रिंग न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देगी, बल्कि आपके किसी भी सिंपल या एथनिक लुक को पल भर में बेहद अट्रैक्टिव और रॉयल बना देगी।

3. Leaf Jodha Ring

Jodha Ring Designs( Source: Social Media)
Jodha Ring Designs( Source: Social Media)

अगर आप किसी खास मौके या अपकमिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट ट्रेडिशनल आउटफिट चुन चुकी हैं, तो अब बारी है अपनी एक्सेसरीज़ को अपग्रेड करने की! अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप इस लेटेस्ट और बेहद खूबसूरत 'फ्लोरल लीफ डिज़ाइन जोधा रिंग' को स्टाइल कर सकती हैं।

फूलों और पत्तियों की खूबसूरत नक्काशी वाला यह जोधा रिंग डिज़ाइन इन दिनों फैशन लवर्स के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है। यह हैवी रिंग न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देगी, बल्कि आपके पूरे एथनिक लुक को एक रॉयल और अट्रैक्टिव फिनिश देगी।

Also Read: Chandi Ki Bali​ Designs: ट्रेंड में हैं चांदी की बालियों के ये मॉडर्न डिज़ाइन्स, कॉलेज से लेकर ऑफिस लुक तक के लिए हैं परफेक्ट!

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×