Multicolor Jhumka Designs: इस सावन ट्राई करें मल्टीकलर इयररिंग्स के ये डिजाइंस, हर आउटफिट के साथ करेंगे मैच
Multicolor Jhumka Designs: सावन आने वाला है और ऐसे में मल्टीकलर झुमका इस सावन पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहेगा। इनका रंग बिरंगा लुक कुर्ती, साड़ी, लहंगा या जींस टॉप हर ड्रेस के साथ परफेक्ट लगता है। हल्के और स्टाइलिश होने के कारण इन्हें पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। ये झुमके हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देते हैं। इस सावन की बेला के साथ अपने लुक में भी रंग भर सकती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मल्टीकलर झुमका के कुछ ऐसे डिजाइंस जिसे आप पहन कर अपने सावन के कलरफुल लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
Multicolor Jhumka Designs: मल्टीकलर झुमके देंगे आपको क्लासी और स्टाइलिश टच
1. Multicolor Chandbali

इस तरह के मल्टीकलर इयररिंग्स आपकी सिंपल सी आउटफिट को भी फेस्टिव लुक दे सकते हैं। इस बार सावन शॉपिंग में एक प्यारा मल्टीकलर झुमका जरूर खरीदें और हर तरह की आउटफिट के साथ इसे पेयर कर के अपने लुक में चार चांद लगा दें।
2. Multicolor Jhumka

अगर आपके घर कोई खास फंक्शन है और आप इस फंक्शन में अपनी खूबसूरती से मेहमानों को खुश करना चाहती हैं, तो अब आप किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ इस खूबसूरत और स्टाइलिश मल्टीकलर डिजाइन इयररिंग ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग आपको स्टाइलिश लुक देंगे।
3. Kundan Earring

यही नहीं आप चाहें तो इन खूबसूरत मल्टीकलर कुंदन चांदबाली को भी ट्राई कर अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह के इयररिंग आपके लुक को गॉर्जियस बनाने में बेहद मदद करेंगे। आप इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इस तरह के इयररिंग डिजाइन को आप अपने एथनिक और ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

Join Channel