W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पहले पति से मतभेद, दूसरे की मौत, तीसरे के साथ जिंदगी जीने का प्लान.. लेकिन रचना यादव के 7 टुकड़ों में शव मिलने से हड़कंप

03:04 PM Aug 22, 2025 IST | Shivangi Shandilya
पहले पति से मतभेद  दूसरे की मौत  तीसरे के साथ जिंदगी जीने का प्लान   लेकिन रचना यादव के 7 टुकड़ों में शव मिलने से हड़कंप
Jhansi Murder Case

Jhansi Murder Case : उत्तर प्रदेश का झांसी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है। वजह कुछ खास नहीं बल्कि अपराध से जुड़े मामले हैं। झांसी का रचना यादव हत्याकांड सुर्खियों में है। हाल ही में रचना का शव 7 टुकड़ों में मिला था। बताया गया था कि रचना यादव के दूसरे पुरुषों से अवैध संबंध थे। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक और अपराधी को पकड़ लिया है। मुठभेड़ में अपराधी युवक के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस को उसके पास से कई हथियार मिले हैं।

कब की है घटना?

बता दें कि इस घटना की खबर 13 अगस्त 2025 को मिली थी, जब ग्रामीण अर्चना की तलाश कर रहे थे, तभी गांव के एक कुएं के अंदर दो बोरे तैरते हुए दिखाई दिए। यह देखने के बाद गांव में हंगामा मच गया। क्योंकि उन दो बोरों में एक महिला के शरीर के टुकड़े रखे हुए थे। शव के हाथ, पैर और सिर गायब थे। जिससे उसकी पहचान करना पुलिस के लिए भी एक चुनौती थी।

शव पहचानने के लिए लगाए गए 1000 पोस्टर

महिला की निर्मम हत्या के केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने 8 टीमें बनाई थीं। जांच के दौरान एक कुएं की सफाई कराई गई, जहां से महिला के कटे हुए हाथ एक बोरी में बरामद हुए। हालांकि उसका सिर और पैर अभी भी नहीं मिले हैं। महिला की पहचान के लिए पुलिस ने इलाके में 1000 से ज्यादा पोस्टर लगाए। इन्हीं पोस्टरों को देखकर एक व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा और बताया कि उसकी बहन पिछले चार दिनों से लापता है। इसके बाद मृतका की पहचान टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) की रचना यादव के रूप में हुई।

Rachna Yadav Murder Case: हत्या की वजह

Jhansi Murder Case
Jhansi Murder Case

पुलिस जांच में सामने आया कि रचना यादव विधवा थी और अपने जेठ के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ रही थी। इस केस में महेवा गांव के पूर्व प्रधान संजय पटेल उसकी मदद कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच करीबी बढ़ी और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कुछ समय बाद रचना ने संजय पर शादी करने और पैसों की मांग को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर संजय ने अपने भतीजे संदीप पटेल और साथी प्रदीप अहिरवार के साथ मिलकर रचना की हत्या की साजिश रच डाली। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया। पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी संजय और उसके भतीजे संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी प्रदीप को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे यह हत्याकांड पूरी तरह सुलझ गया है।

Jhansi Women Murder: संजय पटेल ने कबूला सच

Jhansi Murder Case
Jhansi Murder Case

पुलिस पूछताछ में संजय ने बताया कि रचना ने पहले अपने पति और बच्चों को छोड़ दिया था। फिर दूसरे पति की मौत के बाद वह अपने ससुराल वालों से केस लड़ रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात संजय से हुई और दोनों के बीच संबंध बन गए। जब रचना ने शादी और पैसे को लेकर दबाव डाला, तो संजय ने उसकी हत्या की योजना बनाई और अपने साथियों के साथ उसे अंजाम दिया।

कौन थी रचना यादव?

Jhansi Murder Case
Jhansi Murder Case

रचना यादव की पहली शादी टीकमगढ़ में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति से अनबन के चलते वह मायके लौट आई। बाद में उसका रिश्ता झांसी के महेवा गांव निवासी शिवराज यादव से जुड़ा और वह उसके साथ रहने लगी। साल 2023 में विवाद के बाद रचना ने शिवराज के बड़े भाई पर दुष्कर्म और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज करवाया। इसी केस की पैरवी के दौरान उसकी मुलाकात संजय पटेल से हुई और यहीं से उसके जीवन में संजय की एंट्री हुई, जिसके साथ वह आगे की जिंदगी बिताना चाहती थी मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। घर बसाने से पहले ही रचना इस दुनिया को अलविदा कह गई।

ये भी पढ़ें :शारीरिक संबंध बनाते समय पत्नी ने पति का काट दिया…, लगे 7 टाके, गांव में मचा हड़कंप

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×