For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jhansi News : ग्रामीणों ने बताया साक्षात देवी...मरने के तीन घंटे बाद जिंदा हुई 90 साल की दादी

05:18 PM Jul 07, 2025 IST | Shivangi Shandilya
jhansi news   ग्रामीणों ने बताया साक्षात देवी   मरने के तीन घंटे बाद जिंदा हुई 90 साल की दादी

उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi News) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 90 साल की दादी की सांसे करीब 3 घंटे बाद उस वक्त लौट आई, जब उनपर गंगाजल छिड़का गया। दादी के मरने से पूरे परिवार में मातम पसर गया था, ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर उन्हें देखने पहुंच गए थे। तभी अचानक दादी जिंदा हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। परिजनों ने खुस होकर भगवान का आभार जताया और कहने लगे यह साक्षात देवी है. ऐसे में यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

कब हुई दादी की मौत?

बता दें कि भोजला निवासी माया देवी (90 वर्ष) अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे उनकी सांसे चलनी बंद हो गई। (Jhansi News) परिवार के लोगों ने काफी देर तक उन्हें हिलाया-डुलाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखी। ऐसे में पड़ोस के कंपाउंडर को बुलाकर उनकी नब्ज दिखाई गई. उसने भी मृत बताया।

जिंदा होने के बाद दादी ने बताया

परिवार वाले रोने लगे। (Jhansi News) आसपास के लोग घर पर आना शुरू कर दिए। परिजनों ने उनको मृत मानकर घर से बाहर निकालकर जमीन पर लेटा दिया। उनके पास अगरबत्ती और धूप भी जला दिया गया। उनके परिवार का कहना है कि करीब ढाई घंटे तक घर में रोना-पिटना मचा रहा। लेकिन उनके शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही थी।

डॉक्टर ने क्या बताया?

लेकिन जैसे ही उनके छोटे बेटे ने अपनी मां के शरीर पर गंगाजल छिड़का, उनकी सांसें फिर से चलने लगीं। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो उन्होंने बताया कि वह गहरी नींद में सो रही थी। यह खबर फैलने के बाद डॉक्टर ने बताया कि कभी-कभी मरीज न्यूरोमैटिक शॉक में चला जाता है। (Jhansi News) इसमें व्यक्ति लगभग मृत हो जाता है, लेकिन दिल धीरे-धीरे धड़कता रहता है। अचानक कोई क्रिया या प्रतिक्रिया होने पर न्यूरोमैटिक शॉक टूट जाता है। उसके बाद व्यक्ति होश में आ जाता है।

also read:”हां मैंने ही करवाया 26/11 मुंबई आतंकी हमला..”,Tahawwur Rana का चैंकाने वाला बयान!

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×