टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अनुपमा का ये डायलॉग मारती नजर आई जाह्नवी कपूर, दोस्तों संग बनाया दिलचस्प वीडियो

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक इस क्यूट वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस लोटपोट हो रहे हैं। इस वी़डियो में एक्ट्रेस टीवी के मशहूर शो अनुपमा का एक फेमस डायलॉग बोलती नजर आ रही है।

05:33 PM Aug 24, 2022 IST | Desk Team

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक इस क्यूट वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस लोटपोट हो रहे हैं। इस वी़डियो में एक्ट्रेस टीवी के मशहूर शो अनुपमा का एक फेमस डायलॉग बोलती नजर आ रही है।

जाह्नवी कपूर आए दिन किसी ना किसी वजह से बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियां
बटोरती रहती हैं। एक्ट्रेस कभी अपनी बोल्डनेस तो कभी क्यूटनेस को लेकर फैंस के बीच
चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट फनी वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड पर
तहलका मचा रहा है जिस देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। वहीं आलिया भट्ट भी
जाह्नवी की वीडियो पर रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाई है।

Advertisement

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर
किया है जिसमें एक्ट्रेस के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में
पहले पायदान पर रहने वाला शो
अनुपमाघर-घर में पॉपुलर हो चुका
है और इस शो के डायलॉग्स बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं अब जाह्नवी कपूर ने भी इसके एक
मोस्ट फेमस डायलॉग पर रील बनाई है।

जाह्नवी कपूर ने अनुपमा के उस डायलॉग पर रील बनाई है जो उसने वनराज शाह से बोला
था। वीडियो में वह अनुपमा के डायलॉग पर लिप्सिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस क्लिप
में जाह्नवी शॉर्ट ड्रेस में हॉट नदाज़ में नज़र आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद
लोगों की हसी नहीं रुक रही है। वीडियो पर फैंस मजेदार कॉमेंट्स कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा तुम्हे क्या इस वीडियो को अब तक 77 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी जाह्नवी का फनी वीडियो
बहुत पसंद आया है। वीडियो के कॉमेंट बॉक्स में आलिया भट्ट ने कॉमेंट करते हुए
लिखा,
हिलेरियस। वहीं सोशल मीडिया
पर भी अदाकारा की मजेदार रील तेजी से वायरल हो रही है।

बता दें कि टीवी शो अनुपमामें रुपाली गांगुली लीड
रोल प्ले करती हैं और गौरव खन्ना उनके पति अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हैं।
वहीं अनुपमा के एक्स पति वनराज शाह का किरदार शो में एक्टर सुधांशु पांडे कर रहे
हैं। अनुपमा एक ऐसी हाउस वाइफ की कहानी है जिसने परिवार को संभालते हुए भी फर्श से
अर्श तक का सफर तय किया है।

 

Advertisement
Next Article