W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

धरती निगल गई या आसमान! रांची में अचानक लापता हो गई दो नाबालिग बहनें, जांच में जुटी पुलिस

03:48 PM Feb 10, 2026 IST | Amit Kumar
धरती निगल गई या आसमान  रांची में अचानक लापता हो गई दो नाबालिग बहनें   जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: AI)

Jharkhand 2 Sisters Missing: झारखंड की राजधानी रांची में दो नाबालिग बहनों के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चिंता और सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें 8 फरवरी से अपने घर से लापता हैं और अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पुलिस भी हर संभावित पहलू से जांच कर रही है।

Advertisement

Jharkhand 2 Sisters Missing: रातू थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं बच्चियां

पुलिस के अनुसार, लापता बच्चियों में एक की उम्र करीब 12 साल और दूसरी की उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है। दोनों बहनें रांची के रातू थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती थीं। परिजनों ने 9 फरवरी को रातू थाने में पहुंचकर बच्चियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisement

Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: social media)
Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: social media)

2 Minor Sisters Missing Case: दुकान जाने की बात कहकर निकली थीं घर से

परिजनों ने पुलिस को बताया कि 8 फरवरी को दोनों बहनें घर से पास की एक दुकान पर जाने की बात कहकर निकली थीं। आमतौर पर वे थोड़ी देर में लौट आती थीं, लेकिन उस दिन देर शाम तक वापस नहीं आईं। पहले परिवार ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन जब कहीं कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस की मदद ली।

Advertisement

Ranchi Missing Girls Case: पुलिस ने शुरू किया व्यापक तलाश अभियान

रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि बच्चियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। आसपास के इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की जा रही है। साथ ही संदिग्ध जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: social media)
Jharkhand 2 Sisters Missing (Source: social media)

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस बच्चियों की आखिरी लोकेशन का पता लगाने के लिए इलाके और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का मानना है कि कैमरों में मिली जानकारी से यह पता चल सकता है कि दोनों बहनें किस दिशा में गई थीं या किसी के साथ देखी गई थीं।

इनाम की घोषणा, लोगों से सहयोग की अपील

बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी के लिए पुलिस ने 21 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को इन बच्चियों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या रातू थाना को सूचित करें।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद से बच्चियों के माता-पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हर गुजरते पल के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। परिवार को बस यही उम्मीद है कि उनकी बेटियां जल्द से जल्द सुरक्षित घर लौट आएं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई ठोस सुराग हाथ लगेगा और बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: गैंग्स औफ वासेपुर स्टाइल में हुआ सिंह मेंशन पर हमला, बदमाशों ने गेट के अंदर और बाहर फेंके 2 सुतली बम

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×