W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झारखंड : नक्सली हमले में एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी शहीद

विधानसभा चुनाव के पहले नक्सलियों ने शुक्रवार को झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस वैन पर हमला कर दिया, जिसमें 1 एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मी शहद हो गए।

06:19 PM Nov 22, 2019 IST | Shera Rajput

विधानसभा चुनाव के पहले नक्सलियों ने शुक्रवार को झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस वैन पर हमला कर दिया, जिसमें 1 एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मी शहद हो गए।

झारखंड   नक्सली हमले में एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी शहीद
Advertisement
लातेहार : विधानसभा चुनाव के पहले नक्सलियों ने शुक्रवार को झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में पुलिस वैन पर हमला कर दिया, जिसमें 1 एएसआई सहित 4 पुलिसकर्मी शहद हो गए।
Advertisement
Advertisement
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने चंदवा और कुडू के बीच लुकुइया मोड़ पर देर शाम पुलिस के पीसीआर वाहन पर हमला कर दिया। नक्सलियों के हमले में एक एएसआई और तीन जवान शहीद हो गए।
Advertisement
उन्होंने बताया कि एएसआई सहित तीन जवानों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक जवान ने इलाज के लिए रांची ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई सुकरा उरांव, जवान सिकंदर सिंह, जवान शम्भू प्रसाद और चालक जमुना प्रसाद के रूप में की गई है।
झारखंड के पुलिस महानिदेशक के.एन. चौबे ने पुलिसकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिसबलों को रवाना कर दिया गया है।
हमले के दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूटे जाने की सूचना है, मगर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×