Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jharkhand: 42 हाथियों का झुंड मचा रहा तबाही

08:51 PM Nov 20, 2023 IST | Divyanshu Mishra

झारखंड के गिरिडीह जिले के गांडेय में सोमवार को जंगली हाथियों के झुंड ने एक 55 वर्षीय शख्स और उसकी सात साल की पोती को कुचलकर मार डाला। झुंड में 42 हाथी हैं, जो धनबाद और गिरिडीह के इलाके में पिछले 15 दिनों से तबाही मचा रहे हैं।

HIGHLIGHTS

हाथियों का झुंड फसलों को रौंद रहा

बताया गया कि रविवार की रात हाथियों का यह झुंड धनबाद के टुंडी प्रखंड क्षेत्र से निकलकर गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के गांवों में पहुंचा। सोमवार सुबह अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बोना बाघडीह इलाके में हाथियों का झुंड फसलों को रौंद रहा था, तब ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। इस पर हाथी और आक्रामक हो उठे और आबादी वाले इलाके में घुस आए। इसी दौरान बनखंजो नदी के पास 55 वर्षीय जैनुल अंसारी और उनकी सात वर्षीया पोता नूरजहां खातून को हाथियों ने कुचल डाला। इसके बाद हाथियों ने दर्जनों एकड़ क्षेत्र में लगी धान की फसलें रौंद डाली। इसके पहले बीते हफ्ते टुंडी में हाथियों के इसी दल ने पश्चिमी टुंडी में एक युवक को कुचल डाला था। बीते शनिवार को पश्चिम सिंहभूम के चाकुलिया थाना क्षेत्र के सुनसुनिया गांव में भी हाथियों के एक झुंड ने संतोष मुंडा नामक युवक को कुचलकर मार डाला था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article