झारखंड : रोजाना स्कूल में क्लास अटेंड करता है लंगूर, ध्यान से सुनता है टीचर की बातें
झारखंड के हजारीबाग में एक लंगूर चर्चा में है। दरअसल, ये लंगूर छात्रों की तरह स्कूल में आता है और क्लास भी अडेंट करता है।
11:56 AM Sep 14, 2022 IST | Desk Team
जानवरों को उनकी प्रवृत्ति से हटकर इंसानों की तरह हरकतें या कुछ ऐसे काम जो मनुष्य करता है, सुनना या देखना बहुत मज़ेदार लगता है। हम कई ऐसे जानवरों को देखते हैं, जो इंसानी हावभाव को बखूबी समझते हैं। झारखंड के हजारीबाग में एक लंगूर ऐसी ही आदत को लेकर चर्चा में है। दरअसल, ये लंगूर छात्रों की तरह स्कूल में आता है और क्लास भी अडेंट करता है। इतना ही नहीं पढ़ाई के वक़्त वह टीचर की बातें भी पूरे ध्यान से सुनता है।
Advertisement
मामला झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ का है। जहां लगभग पिछले सात दिनों से एक लंगूर क्लास में पढ़ने के लिए पहुंच रहा है। और बच्चों के साथ क्लास में बैठकर टीचर की बातें सुनता है और फिर वापस चला जाता है।
9वीं क्लास में लंगूर की पढ़ाई
विद्यालय के प्राचार्य रतन कुमार वर्मा बताते हैं कि लंगूर पिछले शनिवार को आया और पहले तो 9वीं क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक की बात सुनता रहा, फिर सोमवार को और बारी-बारी से सभी क्लास में गया। लंगूर मंगलवार को 10 बजे आया और 7वीं कक्षा में आकर आगे वाली बेंच पर बैठ गया।
Advertisement
शुरुआत में तो बच्चे व शिक्षक इस लंगूर से डरते रहे और इसे भगाने का प्रयास करते रहे लेकिन लंगूर डटा रहा। प्राचार्य रतन कुमार वर्मा ने विद्यालय परिवार की सुरक्षा के लिए वन विभाग से लंगूर को पकड़ने की गुहार भी लगाई। इसी बीच गौतम बुद्धा वन्यप्राणी आश्रयणी के वनकर्मी विद्यालय पहुंचे. लंगूर को पकड़ने की काफी कोशिश हुई लेकिन लंगूर हाथ नहीं लगा।
Advertisement