Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार ने कांग्रेस ज्वाइन करने के दावे को बताया गलत

01:59 AM Mar 21, 2024 IST | Shera Rajput

झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने के कयासों पर विराम लग गया है।
भाजपा नेता ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि ये खबर गलत है। मेरी छवि को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
पवन खेड़ा के फेसबुक पोस्ट में राज पलिवार के कांग्रेस में आने की जानकारी दी
दरअसल, राज पलिवार के कांग्रेस ज्वाइन करने की पूरी कयासबाजी पवन खेड़ा के फेसबुक पोस्ट से शुरू हुई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के एक फेसबुक पोस्ट में राज पलिवार के कांग्रेस में आने की जानकारी दी गई है।
बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड के मांडू क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी हुई थी।
दूसरी तरफ पवन खेड़ा ने फेसबुक पोस्ट किया और झारखंड भाजपा के नेता राज पलिवार के भी कांग्रेस पार्टी में आने की जानकारी दी है।
झारखंड के सियासी गलियारे में राज पलिवार को लेकर होने लगीं तरह-तरह की बातें
इस पोस्ट के बाद झारखंड के सियासी गलियारे में राज पलिवार को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं।
हालांकि, कुछ घंटों के बाद राज पलिवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए पवन खेड़ा के दावे पर सवाल उठाते हुए उसे भ्रामक और खुद की छवि को बदनाम करने की साजिश से जोड़ दिया। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के दावे को सिरे से खारिज भी कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Next Article