Jharkhand Board Result 2022: झारखंड में जल्द घोषित होंगे 10वीं बोर्ड के नतीजे, जानें- शिक्षा मंंत्री ने क्या कहा?
झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी), राज्य बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम एक या दो दिन में घोषित कर सकती है।
06:41 PM Jun 20, 2022 IST | Desk Team
झारखंड में आने वाले दो दिनों के भीतर ही राज्य का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित हो सकता हैं। इस बात की खुलासा राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतों ने औपचारिक तौर से की हैं। मंत्री ने शिक्षा बोर्ड के नतीजों को लेकर स्पष्ट किया है कि इसका मूल्यांकन मार्च- अप्रैल में ही हो चुका हैं।
Advertisement
24 मार्च से 20 अप्रेल तक संचालित हुई थी परिक्षा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘परिणाम एक या दो दिन में घोषित किए जा सकते हैं। हम इस संबंध में हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, यह सब जेएसी की अंतिम तैयारी पर निर्भर करता है।’’ कक्षा 10 के लिए राज्य बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई और 20 अप्रैल को समाप्त हुई।
बोर्ड नतीजों पर शिक्षा मंत्री बोले…
जानकारी के मुताबिक ‘‘हम परिणामों की घोषणा की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। हम कोई अंतिम तारीख नहीं दे सकते लेकिन जल्द से जल्द इसकी घोषणा करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम आज मध्यरात्रि तक परिणाम पूरा कर सके, तो हम मंगलवार को इसकी घोषणा कर सकते हैं। नहीं तो तारीख आगे बढ़ जाएगी।’’
परिषद कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा के विज्ञान विषय के परिणामों की घोषणा करने की भी व्यवस्था कर रही है।
Advertisement