Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड: साहिबगंज से जा रहा मालवाहक जहाज गंगा नदी में डूबा, 8-10 लोग लापता

साहिबगंज से जा रहा कोलकाता के मनिहारी के बीच एक मालवाहक जहाज गुरुवार रात लगभग एक बजे के करीब गंगा नदी में डूब गया। इस जहाज पर पत्थर और स्टोन चिप्स लदे 14 ट्रक थे।

12:24 PM Mar 25, 2022 IST | Desk Team

साहिबगंज से जा रहा कोलकाता के मनिहारी के बीच एक मालवाहक जहाज गुरुवार रात लगभग एक बजे के करीब गंगा नदी में डूब गया। इस जहाज पर पत्थर और स्टोन चिप्स लदे 14 ट्रक थे।

झारखंड के साहिबगंज से जा रहा कोलकाता के मनिहारी के बीच एक मालवाहक जहाज गुरुवार रात लगभग एक बजे के करीब गंगा नदी में डूब गया। इस जहाज पर पत्थर और स्टोन चिप्स लदे 14 ट्रक थे। इन ट्रकों पर सवार आठ-दस लोग हादसे के बाद लापता हैं। आशंका है कि ये लोग नदी में डूब गए हैं। हालांकि अब तक किसी की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई है। दुर्घटनाग्रस्त जहाज को शुक्रवार लगभग 10 बजे क्षतिग्रस्त स्थिति में साहिबगंज गंगा घाट पर लाया गया है।
ट्रक का टायर फटने से हुआ था धमाका :  जहाज चालक
जहाज के चालक ने बताया है कि जहाज पर सवार किसी एक ट्रक में जोरदार धमाका हुआ। संभवत: यह धमाका ट्रक का टायर फटने से हुआ था। इसके बाद जहाज असंतुलित हो गया और उस पर लदे 14 में से 5 ट्रक नदी में समा गए। जहाज साहिबगंज से खुलकर मनिहारी जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव और एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने गंगा घाट पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
एनडीआरएफ को दी गई है घटना की सुचना
उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि दुर्घटना की सूचना एनडीआरएफ टीम को दी है और जल्द ही रेस्क्यू का काम शुरू हो जाएगा। हादसे के तकनीकी कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि झारखंड के साहेबगंज, राजमहल और पाकुड़ इलाके से स्टोन चिप्स का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। प्रतिदिन स्टोन चिप्स लदे दर्जनों ट्रक मालवाहक जहाज के जरिए कोलकाता और आसपास के इलाकों में भेजे जाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article