W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jharkhand : मुख्यमंत्री सोरेन ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित सरकारी इंजीनियर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित राज्य के पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रास बिहारी सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

05:28 AM Aug 22, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित राज्य के पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रास बिहारी सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

jharkhand   मुख्यमंत्री सोरेन ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित सरकारी इंजीनियर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित राज्य के पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रास बिहारी सिंह के खिलाफ प्रारंभिक जांच (पीई) पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री सोरेन ने रास बिहारी सिंह के पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक धन मिलने के बाद भष्टाचार निरोधक ब्यूरो को उनके खिलाफ पीई दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
Advertisement
भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रहे हैं सोरेन
विज्ञप्ति के अनुसार, ब्यूरो को सूचित किया गया है कि मुख्यमंत्री ने मुख्य अभियंता के खिलाफ जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने रास बिहारी सिंह के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के आलोक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा दर्ज आई.आर. सं०-06/17 के सत्यापनकर्ता (वेरिफायर) द्वारा आरोपी के विरुद्ध आय की तुलना में 199 प्रतिशत अधिक धन पाये जाने की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद मामले में पीई दर्ज करने के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (निगरानी) की अनापत्ति को स्वीकृति दी थी।विज्ञप्ति में कहा गया है कि 2019 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपना रहे हैं और उन्होंने कई सरकारी कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी है।
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×