Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड : CM हेमंत बोले- राज्य में नई खेल नीति की जा रही है तैयार, खिलाड़ियों को होगा लाभ

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि राज्य में नई खेल नीति तैयार की जा रही है, जिससे वर्तमान खिलाड़ी, आने-वाले खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।

01:41 AM Jul 24, 2020 IST | Desk Team

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि राज्य में नई खेल नीति तैयार की जा रही है, जिससे वर्तमान खिलाड़ी, आने-वाले खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी लाभान्वित होंगे।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि राज्य में नई खेल नीति तैयार की जा रही है, जिससे वर्तमान खिलाड़ी, आने-वाले खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। सोरेन मोरहाबादी मैदान में अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप-2021 के लिए चयनित राज्य की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से मिले और उनका उत्साह बढ़ाया।
Advertisement
उन्होंने कहा, ये बेटियां झारखंड का गौरव हैं, इसका गुमान है हमें। हमारी बेटियों ने संक्रमण के दौर में जबरदस्त साहस और धैर्य दिखाया है। अब यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्हें जरूरी सुविधाएं तथा मार्गदर्शन दिया जाए।
उन्होंने खिलाड़ियों को भरोसा देते हुए कहा, आपको हर वो संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आप वर्ल्ड कप के दौरान देश का प्रतिनिधित्व कर झारखंड का मान बढ़ा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड में होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। राज्य के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों में देश व राज्य का नाम रोशन किया है।
खेल को वर्तमान सरकार बढ़ावा देगी। अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप के लिए चयनित पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संक्रमण काल में हमारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करने के लिए खेल विभाग की ओर से फुटबॉल किट एवं यूनिसेफ की ओर से टी-शर्ट्स प्रदान की।
यूनिसेफ ने चौंपियन ऑफ चेंज फॉर चाइल्ड राइट्स के रूप में चयनित खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। यूनिसेफ इन्हें बाल अधिकारों, किशोर-किशोरियों के मुद्दों, समुचित पोषण की आवश्यकता, माहवारी, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक परामर्श आदि मुद्दों पर सरकार को दिए जाने वाले तकनीकी सहयोग के रूप में प्रशिक्षित करेगा।
Advertisement
Next Article