For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jharkhand CM Hemant Soren ने कहा-'सरकार आपके द्वार कार्यक्रम' से झारखंड में आया क्रांतिकारी बदलाव

09:23 PM Nov 27, 2023 IST | R.N. Mishra
jharkhand cm hemant soren ने कहा  सरकार आपके द्वार कार्यक्रम  से झारखंड में आया क्रांतिकारी बदलाव

harkhand CM Hemant Soren ने सोमवार(27 नवंबर) को कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम से राज्य में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। रामगढ़ जिले में गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल के चलते लोगों की शिकायतों का हल उनके घर पर ही हो रहा है।

Highlights Points

  • ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम से राज्य में क्रांतिकारी बदलाव लाया- हेमंत सोरेन
  • पहले लोगों का अधिकारियों के साथ नहीं होता था सीधा संवाद
  • सरकार ने कई लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए दीवित्तीय मदद- हेमंत सोरेन

सीएम सोरेन ने कहा पहले लोगों का अधिकारियों के साथ सीधा संवाद नहीं होता था और उन्हें अपनी शिकायतों के निवारण के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटना होता था। लेकिन इस सरकार ने अधिकारियों को लोगों का काम करने के लिए उनके घर तक भेज दिया है।’’
सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर रही है।

CM Hemant Soren ने कहा कि करीब 90,000 लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरियां दी गयी हैं। सरकार ने कई लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए वित्तीय मदद दी है। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सफलता का जिक्र करते हुए सोरेन ने कहा कि पहले केवल चंद लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी, लेकिन अब 60 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

‘राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस जीतेगी’: सचिन पायलट का दावा

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×